Select Date:

डेविड वॉर्नर का टेस्ट करियर भयंकर खतरे में? पैट कमिंस ने इशारे-इशारे में बता दिया भविष्य

Updated on 10-07-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: एशेज सीरीज के मैच में किसी टीम की हार हो और बलि का बकरा न ढूंढा जाए ऐसा कब हुआ है। लॉड‌र्स टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद महान गेंदबाजों में से एक जेम्स एंडरसन को टीम से बाहर किया गया तो अब जब ऑस्ट्रेलिया हार गया है तो उसने भी संभवत: अपना विलेन ढूंढ लिया है। दोनों पारियों में स्टुअर्ट ब्रॉड के शिकार बने डेविड वॉर्नर के लिए खतरे की घंटी है। माना यह भी जा रहा है कि उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है।

पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर पर दिया बड़ा अपडेट
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एशेज 2023 सीरीज में मैनचेस्टर टेस्ट के लिए डेविड वॉर्नर के चयन की गारंटी देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हेडिंग्ले में हार के बाद टीम मैनेजमेंट अपने सभी विकल्प खुले रखेगा। वॉर्नर धीरे-धीरे अपने टेस्ट करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और मौजूदा सीरीज उनकी आखिरी एशेज बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों से पहले 36 वर्षीय खिलाड़ी के चयन पर बड़ी बहस हुई, क्योंकि टूर्नामेंट से पहले उन्हें फॉर्म के लिए संघर्ष करना पड़ा था।

कमिंस से पूछा गया कि क्या कैमरून ग्रीन और इन-फॉर्म मिशेल मार्श को टीम में शामिल करने के लिए वॉर्नर को हटाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने सलामी बल्लेबाज के लिए जगह की गारंटी देने से इनकार कर दिया और कहा कि टीम अपने विकल्प खुले रखेगी। उन्होंने कहा- हम अपने सभी विकल्प खुले रखेंगे। हमारे पास अब 9 या 10 दिन हैं, इसलिए हमें कोई जल्दी नहीं है। ग्रीनी को मैनचेस्टर के लिए फिट होना चाहिए। हम विकेट पर नजर डालेंगे, बातचीत करेंगे और सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन तैयार करेंगे।

वॉर्नर ने लॉर्ड्स टेस्ट में कुछ संघर्ष दिखाया और पहली पारी में आक्रामक अर्धशतक बनाया। हालांकि, लीड्स में वह एक बार फिर निराश कर गए, क्योंकि उन्हें कड़े प्रतिद्वंद्वी स्टुअर्ट ब्रॉड ने सस्ते में आउट किया। वह अपने टेस्ट करियर में वॉर्नर को रिकॉर्ड 17 बार आउट कर चुके हैं। मैनचेस्टर में होने वाले मैच से पहले इंग्लैंड हेडिंग्ले टेस्ट तीन विकेट से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम करना चाहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.