Select Date:

डीडीए की आ गई मौज, फ्लैट ज्यादा बिकने से तीन साल में दोगुनी हुई कमाई, कभी खस्ता हो गई थी हालत

Updated on 19-03-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: बीते तीन सालों में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवासीय बिक्री 215 फीसदी तक बढ़ गई है। इससे डीडीए की कमाई में करीब दोगुनी वृद्धि हुई है। एलजी वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि 2019-20 से 2024-25 के दौरान डीडीए ने अपनी आवास नीति में कई सुधार किए जिसके बाद यह सुधार हुआ है।

एलजी ऑफिस ने जानकारी दी कि इस अवधि के दौरान डीडीए के रेवेन्यू में भी वृद्धि हुई है। 2022-23 से 2024-25 के दौरान यह 6759 करोड़ रुपये रहा। बीते तीन सालों, यानी 2019-20 से 2021-22 के दौरान यह महज 3579 करोड़ रुपये था। इसमें 89 फीसदी वृद्धि हुई है।

लगातार हो रहा था नुकसान

साल 2013-14 से डीडीए लगातार घाटे में चल रहा था। 2023-24 में डीडीए पहली बार मुनाफे में आया। इस वर्ष डीडीए को 511 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। यह 2024-25 (जनवरी तक) में बढ़कर 1299 करोड़ रुपये हो गया है। सात जुलाई 2022 में एलजी वीके सक्सेना ने डीडीए के वित्तीय हालात को रेड बताया था। उसी दौरान एलजी ने इसे ग्रीन करने का संकल्प लिया था। अब यह बदलाव नजर आ रहे हैं। बीते कई सालों में घाटे में रहने वाला डीडीए बीते दो सालों से लगातार मुनाफे में रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.