दे दना दन... बेन स्टोक्स ने वनडे में बनाए तूफानी 182 रन, वर्ल्ड कप से ठीक पहले दिखा रौद्र रूप
Updated on
14-09-2023 02:20 PM
लंदन: जिस न्यूजीलैंड देश में बेन स्टोक्स का जन्म हुआ अब इस खब्बू बल्लेबाज ने उसी के खिलाफ इंग्लैंड के लिए रिकॉर्ड 182 रन कूट दिए। यह किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज का एकदिवसीय में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। लंदन के ऐतिहासिक केनिंग्टन ओवल में ग्राउंड में बुधवार को तीसरे वनडे के दौरान बेन स्टोक्स का यह रौद्र रूप देखने को मिला। 124 गेंद की अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 15 चौके और नौ छक्के लगाए। यानी सिर्फ चौके-छक्के से ही शतक पूरा कर लिया। 182 रन में से 114 रन तो बाउंड्रीज से आए तो सिर्फ 68 रन के लिए ही उन्होंने सिंगल-डबल्स लिए। यह 32 वर्षीय ऑलराउंडर के करियर का चौथा वनडे शतक था। वह तेजी से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 44.3 ओवर में बेन लिस्टर की बॉल पर मिडविकेट बाउंड्री पार करने की कोशिश में यंग को कैच थमा बैठे।
इंग्लैंड के लिए वनडे में टॉप स्कोरर
बल्लेबाज
रन
गेंद
VS
बेन स्टोक्स
182
124
NZ, 2003
जेसन रॉय
180
151
AUS, 2018
एलेक्स हेल्स
171
122
PAK, 2016
14 महीने बाद वापसी बेन स्टोक्स, इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान हैं, वह वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के मद्देनजर 14 महीने बाद एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी की और आते ही दूसरी टीमों को आगाह कर दिया। वनडे क्रिकेट में वापसी के बाद अपनी पहली पारी में उन्होंने 52 रन बनाए थे। अब इसी सीरीज में 182 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल दी। स्टोक्स जब क्रीज पर पहुंचे तो इंग्लैंड का स्कोर 13/2 था। यहां से डाविड मलान के साथ 199 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की मैच में वापसी करवाई।
इंग्लैंड ने बनाए 368 रन इस तरह टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 48.1 ओवर में 368 रन बनाए। बेन स्टोक्स के अलावा ओपनर डाविड मलान ने 96 रन बनाए। मैच की पहली ही गेंद पर ओपनर जॉनी बेयरस्टो के बिना खाता खोले आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कभी उम्मीद नहीं की होगी कि आज उनकी इतनी पिटाई होने वाली है। चार मैच की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। न्यूजीलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज बाएं हाथ के पेसर ट्रेंट बोल्ट रहे, जिन्होंने 9.1 ओवर में 51 रन देते हुए पांच विकेट झटके।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…