Select Date:

दे धड़ाम... पाकिस्तान एंकर के साथ बीच मैदान हादसा, कमर के दर्द ने याद दिलाई नानी

Updated on 20-01-2023 07:40 PM
सेंचुरियन: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर अजीबो-गरीब घटनाएं होती रहती हैं। ऐसा ही एक वाकया साउथ अफ्रीका में जारी SA20 लीग में हुआ, जहां बुधवार को मशहूर पाकिस्तानी टीवी एंकर जैनब अब्बास धड़ाम से मैदान पर ही गिर गई। सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) और एमआई केप टाउन (MI Cape town) सेंचुरियन में आमने-सामने थे। वायरल वीडियो सुपर स्पोर्ट के ट्विटर हैंडल से पोस्ट हुआ है, जिसमें जैनब अब्बास मैदान पर बाउंड्री लाइन के एकदम नजदीक कमेंट्री कर रहीं हैं।
13वें ओवर में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के मार्को यानसेन ने ऐसा शॉट मारा कि बॉल पकड़ने दो-दो फील्डर टूट पड़े, बाउंड्री तो नहीं रुकी, लेकिन उनमें से एक फील्डर स्लाइड लगाते हुए जैनब अब्बास से टकरा गया। कमेंट्री में मशगूल जैनब कुछ समझ पाती उससे पहले ही वह कमर के बल नीचे गिर चुकी थी। हालांकि ऑन एयर ही जब साथी कमेंटेटर ने हाल-चाल जाना तो वह टीवी पर सेहतमंत खड़ी नजर आईं और खुद को ठीक बताया।
'मैं बच तो गई हूं, लेकिन अब दर्ज का अहसास हो रहा है। बर्फ की सिंकाई चाहिए। आइस पैक बाहर निकालो।' खुद जैनब ने उस वीडियो को ट्वीट करते हुए अपने दिल की बात कही। मैच की बात करें तो सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत हासिल की। सनराइजर्स 100 रन बनाने से पहले ही पांच विकेट गंवा चुका था, लेकिन मार्को यानसेन की सिर्फ 27 गेंदों में 66 रन की पारी ने मैच बना दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यानसेन ने अपनी तूफानी पारी में सात छक्के और तीन चौके लगाए। उनका स्ट्राइक-रेट 244.44 था।

10 जनवरी से शुरू हुई SA20 का यह ओपनिंग सीजन है, जिसमें छह टीमें कुल मिलाकर 33 मैच खेलेंगी, जिसमें तीन प्लेऑफ मैच शामिल है। दो सेमीफाइनल के बाद फाइनल होगा। इस टूर्नामेंट के नियमों में कुछ अनोखे प्रयोग किए गए हैं, जिसमें कप्तान टॉस से पहले मैदान में उतरने के लिए 13 खिलाड़ियों का नाम बढ़ा सकता है। टॉस के बाद फिर हालात के मुताबिक प्लेइंग इलेवन चुनी जाएगी और बचे दो प्लेयर अपने आप स्थानापन्न लिस्ट में चले जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.