Ayodhya में मंदिर के घंटे से लटकता मिला नाबालिग लड़की का शव, हत्या की आशंका
Updated on
14-07-2023 01:50 PM
अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बीकापुर कोतवाली में एक नाबालिग लड़की का शव मंदिर के घंटे से लटकता मिला है। जानकारी के मुताबिक, लड़की गुरुवार से लापता थी। गुरुवार को उसका शव मंदिर में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिस घंटे से लड़की का शव लटका मिला, उसकी ऊंचाई को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या की गई है।
मामला बीकापुर कोतवाली के बछौली गांव के पौराणिक वीर बाबा मंदिर का है। यहां एक मंदिर के गेट से बंधे घंटे से एक लड़की का शव दुपट्टे से लटका पाया गया। घंटे के नीचे तीन-चार ईंटें भी मिली हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया गया कि इन ईंटों पर चढ़कर ही लड़की ने फांसी लगाई होगी। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद लड़की अपने घर पर सोई हुई थी। अचानक से वह लापता हो गई। रात भर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
गुरुवार सुबह उसका शव मंदिर के घंटे से लटकता मिला। चूंकि घंटे की ऊंचाई जमीन से ज्यादा नहीं है, इसलिए पुलिस हत्या की आशंका भी जता रही है। इस मद्देनजर फरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि लड़की की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिवार तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…