आईजीआईएमएस का भी फॉल्स सीलिंग गिरा
आईजीआईएमएस के नवनिर्मित कैंसर भवन को लेकर भी घटिया निर्माण के बारे में भी शिकायत अखबार में सुर्खियां बटोरी थी। पर यह शक तब हकीकत में बदल गया जब आईजीआईएमएस के नवनिर्मित कैंसर भवन के तीसरे फ्लोर पर कमरा संख्या 313 और 314 की दीवार और फाल्स सीलिंग के कारण अचानक से गिर गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। दीवार गिरने से दो मजदूर घायल हो गए हैं। एक मजदूर का पैर टूट गया है। गनीमत है कि उक्त फ्लोर पर एक भी मरीज भर्ती नहीं थे और ना ही अन्य कर्मी थे। तीसरे फ्लोर पर निर्माण का काम चल रहा था ।
स्कूल की दीवार गिरी छह की मौत
मार्च 2021 में खगड़िया में भी वर्ष स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र के गांव में एक स्कूल की दीवार गिरी है। बताया जाता है कि दीवार गिरने से वहां काम कर रहे 6 मजदूर की दबकर मौत हो गई है। जानकारी के आधार मुताबिक, दो से तीन और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना की खबर सुन पूरा प्रशासन महकमा घटनास्थल पहुंच चुका है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
