Select Date:

अमेरिका और चीन के बीच हो गई डील! दोनों देशों ने टैरिफ में की भारी कटौती, शेयर बाजारों में तेजी

Updated on 12-05-2025 03:08 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर डील हो गई है। सोमवार को चीन ने कहा कि वह अमेरिका से आने वाले सामान पर 10% टैक्स लगाएगा। रॉयटर्स की खबर के अनुसार चीन ने 24% के अतिरिक्त टैक्स को 90 दिनों के लिए रोक दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने कहा है कि चीन से आने वाले ज्यादातर सामान पर टैरिफ 145% से घटाकर 30% कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था 14 मई से लागू होगी और शुरुआत में 90 दिन के लिए रहेगी। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच स्विट्जरलैंड के जेनेवा में दो दिन तक बैठक चली थी।

चीन ने कहा है कि वह अमेरिकी सामान पर पहले लगाए गए 91% के अतिरिक्त टैक्स को भी हटा देगा। दोनों देशों के बीच हुई इस डील से उन उद्योगों को राहत मिलेगा जो टैरिफ की वजह से बहुत परेशान थे। टैरिफ में यह कमी चीन की तरफ से आर्थिक तनाव को कम करने और अमेरिका के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश है। इस घोषणा से पता चलता है कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है। पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर काफी तनातनी चल रही थी।

अमेरिका ने क्या कहा

चीन ने यह भी कहा है कि वह 2 अप्रैल, 2025 से अमेरिका पर लगाए गए सभी नॉन-टैरिफ उपायों को हटाने के लिए जरूरी कदम उठाएगा। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका और चीन दोनों मानते हैं कि उनके बीच आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते बहुत जरूरी हैं। दोनों देशों ने एक टिकाऊ, लंबे समय तक चलने वाली और फायदेमंद साझेदारी की जरूरत पर जोर दिया है।

बयान में यह भी कहा गया है, 'दोनों पक्ष बातचीत को जारी रखने को जरूरी मानते हैं ताकि जो भी चिंताएं हैं, उन्हें दूर किया जा सके। यह समझौता आपसी खुलेपन, बातचीत, सहयोग और सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।' अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल, 2025 को कई देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की घोषणा की थी। इस वजह से पूरी दुनिया के बाजारों में उथल-पुथल मच गई थी। उन्होंने चीन को छोड़कर बाकी देशों को 90 दिन की राहत दी थी। उन्होंने चीन पर 145 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका पर 125 फीसदी टैरिफ लगाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.