मजबूत हुए संबंध
भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते संबंधों ने राजनयिक संबंधों को मजबूत करने में योगदान दिया है। इसमें विशेष रूप से रक्षा, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते संबंधों ने टाटा-एयरबस एच125 सौदे से भारत में इन हेलीकॉप्टरों की बढ़ती मांग के पूरा होने की उम्मीद है। ये मांगे विभिन्न क्षेत्रों में हैं।
वैसे दोनों यहां पहले से ही मिलकर 40 C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बना रहीं हैं। सितंबर 2021 में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (ADSpace) के साथ लगभग 21,000 करोड़ रुपये की डील की थी। इसमें पुराने एवरो-748 की जगह C-295 एयरक्राफ्ट खरीदने को लेकर साझेदारी की गई थी। इस दौरान 56 विमानों की मांग की गई थी, इनमें से 40 गुजरात के वडोदरा में बनाए जा रहे हैं।
