Select Date:

90 मिनट के लिए हुई थी मौत, होश आने पर लोगों ने किया सवाल

Updated on 13-10-2022 04:36 PM

साइंस बहुत आगे निकल गई है फिर मौत की सच्चाई जानने में दुनिया भर के वैज्ञानिक कहां खड़े हैं यह किसी से छिपा नहीं है। मौत क्यों होती है और उसके बाद क्या होता है यह अभी भी रहस्य ही बना हुआ है। इसी बीच मौत के बारे में एक शख्स ने हैरान करने वाला दावा किया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के रहने वाले शख्स ने दावा किया है कि 90 मिनट के लिए उसकी दिल की धड़कने रुक गईं थीं फिर भी वो जिंदा हो गया और आज भी जीवित है। 

एलिस्टेयर ब्लेक नाम के शख्स ने एक पॉडकास्ट के दौरान उस दिन का पूरा वाकया बताया है। ब्लेक ने कहा कि वो टेक्निकली 90 मिनट के लिए पूरी तरह से मर चुका था। शरीर की पूरी गतिविधियां थम गईं थी, लेकिन फिर अचानक वो जिंदा हो उठे। 45 साल के एलिस्टेयर बताते हैं कि बाकी दिनों की वह दिन भी सामान्य ही था। बाइक पर 45 किमी की यात्रा कर घर पहुंचना और फिर बिस्तर पर जाने से पहले 35 साल की पत्नी मेलिंडा के साथ समय बिताते थे। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ।

आगे की कहानी एलिस्टेयर खुद बताते हैं। वो कहते हैं कि सोने के बाद रात करीब साव तीन बजे पत्नी मेलिंगा की नींद खुली तो उसे मैं कराहते हुए दिखा। जिसके बाद उसने आनन-फानन में एंबुलेंस को फोन किया। फोन पर डॉक्टरों ने मेलिंगा से सीपीआर करने को कहा गया। करीब 20 मिनट तक मेलिंडा मुझे सीपीआर देती रही। तब तक डॉक्टर भी पहुंचे और वो भी मुझे सीपीआर देते रहे।

हार मान चुके थे डॉक्टर, तभी पल्स में दिखी थी हरकत

एलिस्टेयर आगे बताते हैं, कुछ देर बाद पुलिस मेलिंडा को एक दूसरे कमरे ले गई और उन्होंने पताया कि पति के जिंदा बचने के चांस बहुत कम हैं। करीब 90 मिनट की तमाम कोशिशों से हारने के बाद पैरामेडिक्स रुकने ही वाले थे कि एलिस्टेयर की पल्स में कुछ हरकत मिली। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे का ट्रीटमेंट देना शुरू किया। करीब एक हफ्ते तक एलिस्टेयर का इलाज किया गया और वो ठीक हो गए।

लोग उनसे सवाल कर रहे थे

एलिस्टर कहते हैं कि हार्ट अटैक की घटना के पांच दिन बाद अस्पताल में जब उनको होश आया तो कुछ भी पता नहीं था। लोग उनसे पूछ रहे थे कि इस दौरान क्या महसूस हो रहा था, आपने कुछ देखा क्या? लेकिन मैंने कुछ भी नहीं देखा। एलिस्टेयर कहते हैं उन्हें केवल बिस्तर पर जाना याद है और फिर अस्पताल में होश आना। 

एलिस्टेयर इकलौते ऐसे शख्स नहीं

बता दें कि एलिस्टेयर इकलौते ऐसे इंसान नहीं है जिनके साथ ऐसा हुआ है और जिन्होंने मौत को काफी करीब से अनुभव किया है। इससे पहले भी बहुत से लोग इस तरह की घटनाओं से गुजर चुके हैं। अमेरिकी महिला जेसी सायर ने भी बताया है कि उन्होंने इस तरह की स्थिति में अपनी एक दोस्त को देखा था जिसकी करीब दो साल पहले मौत हो चुकी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.