Select Date:

48,000 करोड़ का कर्ज... दिवालिया होने से कैसे बच पाएगी जेपी ग्रुप की यह कंपनी?

Updated on 02-08-2024 05:42 PM
नई दिल्ली: वित्तीय संकट से जूझ रहे जेपी ग्रुप ने अपनी प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स को दिवालियापन से बचाने के लिए ग्लोबल क्रेडिट फंड्स से संपर्क साधा है। ग्रुप की योजना Varde Partners, Ares, Cerberus और Hillhouse वैश्विक क्रेडिट फंड्स से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस मुहिम की अगुवाई जेपी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ मनोज गौड़ कर रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में बैंकों ने जयप्रकाश एसोसिएट्स के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के लिए के एक याचिका डाली थी जिसे नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने 3 जून को स्वीकार कर लिया था। ग्रुप ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी को दिवालिया होने से बचाने की मुहिम तेज कर दी है। हालांकि जानकारों का कहना है कि लैंड अथॉरिटीज के साथ जयप्रकाश एसोसिएट्स के विवाद क्रेडिट फंड्स के साथ बातचीत में बाधा बन सकते हैं।
जेएएल और क्रेडिट फंड्स के बीच बातचीत से अवगत एक व्यक्ति ने कहा कि कंपनी के कर्ज पर मूलधन का भुगतान 2037 में होना है। वे अपनी उधारी को रिफाइनेंस करने के लिए फंड्स जुटाने की कोशिश में हैं। साथ ही कर्ज को कम करने के लिए एसेट्स बिक्री की भी तैयारी है। कंपनी के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रियल एस्टेट, सीमेंट प्लांट, रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स, होटल और एक अस्पताल के अलावा फॉर्मूला वन रेस ट्रैक भी है। जेपी ग्रुप, Varde Partners, Cerberus और Hillhouse ने ईटी के सवालों का जवाब नहीं दिया। Ares ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.