Select Date:

श्रीलंका को कर्ज में राहत, कंगाल हुए आयरन ब्रदर पाकिस्‍तान को मिला धोखा, चीन की चाल से विशेषज्ञ भी हैरान

Updated on 06-02-2023 06:00 PM
कोलंबो/इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान आर्थिक बदहाली की कगार पर पहुंच चुका है और देश के डिफॉल्‍ट होने का खतरा बहुत बढ़ गया है। पाकिस्‍तान को कर्ज नहीं मिल रहा है और उसे आईएमएफ के आगे गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। पाकिस्‍तान को उसके आयरन ब्रदर चीन ने भी धोखा दे दिया है और बिना शर्त लोन देने से किनारा कर लिया है। चीन अब तक सीपीईसी के नाम पर भारी भरकम कर्ज पाकिस्‍तान पर लाद चुका है। इस बीच भारत के ऐक्‍शन में आने के बाद चीन ने श्रीलंका को कर्ज में राहत दे दी है। विशेषज्ञ चीन की पाकिस्‍तान के साथ इस धोखेबाजी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
अमेरिका के विल्‍सन सेंटर में दक्षिण एशिया इंस्‍टीट्यूट के डायरेक्‍टर और पाकिस्‍तानी मामलों के विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन ने ट्वीट करके कहा, 'चीन ने श्रीलंका को कर्ज चुकाने के लिए 2 साल की राहत दे दी है। चीन ने अभी तक पाकिस्‍तान को कर्ज में राहत का प्रस्‍ताव नहीं दिया है। वह भी तब जब पाकिस्‍तान चीन का करीबी सहयोगी है और खतरनाक तरीके से डिफॉल्‍ट होने की कगार पर है। अमेरिका ने भी पाकिस्‍तान से अनुरोध किया था कि वह चीन से कर्ज में राहत मांगे।'

पाकिस्‍तान के कुल कर्ज में 30 फीसदी हिस्‍सा चीन का


कुगेलमैन ने सवाल किया, 'पाकिस्‍तान को कर्ज में राहत नहीं देने के चीन के फैसले की क्‍या वजह हो सकती है।' उन्‍होंने कहा कि एक वजह यह हो सकती है कि श्रीलंका के कुल कर्ज का 52 प्रतिशत चीन का है। वहीं पाकिस्‍तान के कुल कर्ज का 30 फीसदी हिस्‍सा ही चीन ने दिया है। कुगेलमैन ने कहा कि एक वजह यह भी हो सकती है कि चीन भारत को टक्‍कर देना चाहता है जिसने हाल ही में श्रीलंका कर्ज दिए जाने को लेकर आईएमएफ को वित्‍तीय आश्‍वासन दिया था। वहीं पाकिस्‍तान ने दावा किया है कि चीन पाकिस्‍तान को 9 अरब डॉलर का नया कर्ज दे रहा है। हालांकि यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है कि पाकिस्‍तान को यह कर्ज मिला है या नहीं।

पाकिस्‍तानी मामलों के विशेषज्ञ ने कहा, 'चीन और पाकिस्‍तान के रिश्‍तों में हाल के महीनों में आया यह ठंडापन (चाइना पाकिस्‍तान इकनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्‍ट में आई देरी, आतंकी हमलों का खतरा) इसकी वजह है। संभवत: एक फैक्‍टर हो सकता है।' उन्‍होंने यह भी कहा कि इसके बाद भी चीन पाकिस्‍तान की आर्थिक राहत के लिए एक स्‍वत: संचालित स्रोत नहीं हो सकता है। वह भी तब जब रिश्‍ते बेहतर हों। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्‍तान नेतृत्‍व से साफ कह दिया था कि कर्ज में राहत पाने के लिए वह चीन से कहे। इस पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो गया है और अब केवल कुछ दिन के आयात भर के लिए मुद्रा बची हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.