पिछले वर्ष अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शहरी बेरोजगारी में गिरावट
Updated on
13-02-2024 05:15 PM
नई दिल्ली: सरकार के लिए राहत की खबर सामने आई है। देश के शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर में गिरावट आई है। अक्टूबर-दिसंबर 2023 की तिमाही में 15 वर्ष और उससे ज्यादा आयु के व्यक्तियों के लिए शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में मामूली गिरावट आई है। यह 6.6% से घटकर 6.5 फीसदी हो गई है। जबकि जुलाई-सितंबर अवधि में यह 6.6 फीसदी थी। देश में आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए बेरोजगारी दर 8.6 फीसदी रही है। यह पिछली तिमाही के समान है। हालांकि, यह अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में दर्ज 9.6 फीसदी से कम है।
कोरोना काल में बढ़ी थी बेरोजगारी
देश में सख्त कोविड लॉकडाउन के कारण अप्रैल-जून 2020 की तिमाही में समग्र बेरोजगारी दर 20.9 फीसदी के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इसने पूरे देश में रोजगार के अवसरों को लेकर चिंता पैदा कर दी थी। 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के पुरुषों के लिए, दिसंबर तिमाही में बेरोजगारी दर घटकर 5.8 फीसदी हो गई। जुलाई-सितंबर अवधि में यह 6% और अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में 6.5% थी।
लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन बढ़ा
एनएसओ ने पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे जारी किया है। डेटा के मुताबिक, शहरी इलाकों में रहने वालों के बीच श्रम बल भागीदारी यानी लोबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट में बढ़ोतरी आ रही है। यह 15 साल से ज्यादा उम्र के बीच के लोगों के लिए 48.2 फीसदी से बढ़कर 49.9 फीसदी रही है। महिला लेबर फोर्स भागीदारी भी इस अवधि में बढ़ी है। महिलाओं के लिए, यह दर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जुलाई-सितंबर अवधि के 24% से बढ़कर 25 फीसदी हो गई है। जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में यह दर 22.3 फीसदी थी।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…