दीपक चाहर अपनी बहन को कपड़े भेज दो... काम्या पंजाबी ने मालती के भाई को दी सलाह, लोग बोले- पहनेगी तो अमल के ही
Updated on
31-10-2025 02:47 PM
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बतौर वाइल्डकार्ड 'बिग बॉस 19' में एंट्री की थी और आते ही उन्होंने आधे घरवालों से पंगा ले लिया था। मगर अमल मलिक से दोस्ती की थी। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़े उन्होंने उनके कपड़े मांगकर भी पहनने शुरू कर दिए थे। अब काम्या पंजाबी ने इस पर रिएक्ट किया है और उनके भाई से कुछ गर्म कपड़े भेजने की गुजारिश की है।
शो के बीते एपिसोड्स में मालती चाहर ने अमल मलिक के कई स्वेटर पहने हैं और ये देख तान्या मित्तल को मिर्ची भी लगी है। एक बार तो मालती ने सिंगर को फेंकर उनका स्वेटशर्ट लौटाया था। और फिर दो-तीन दिन बाद फिर उन्होंने उनसे दूसरा स्वेटर उधार मांगा था। लेकिन खुन्नस खाई तान्या ने ये तय किया कि अब वह उन्हें अमल के कपड़े पहनने नहीं देगी। इसलिए वाइल्डकार्ड के टब में से अमल का स्वेटर निकालकर पहन लिया। साथ ही सारे कपड़े भी वापस मांगे। जिसका घर में खूब मजाक भी बना।
काम्या पंजाबी ने मालती चाहर के भाई को भेजा मैसेज
अब काम्या पंजाबी ने 30 अक्टूबर के एपिसोड को देखने के बाद एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, 'प्यारे दीपक चाहर, प्लीज बिग बॉस के घर में अपनी बहन के लिए कुछ गर्म कपड़े भेज दो।' इस पर फैंस को हंसी से लोटपोट हो गए और कुछ ने तान्या मित्तल के लिए भी कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ दीपक चाहर के लिए मैसेज? वो लक्ष्मी मित्तल की सातवी भतीजी... करोड़पति तान्या के लिए नहीं?' एक ने लिखा, 'लेकिन मालती सिर्फ अमल के ही स्वेटर पहनेगी। उसके पास कई ऑप्शन हैं, जैसे कि मृदुल, प्रणित ने अपना स्वेटर ऑफर किया लेकिन उसे सिर्फ अमल के पहनने है। क्योंकि वह उसका गेम है।'
काम्या पंजाब ने तान्या मित्तल को लताड़ा
काम्या ने अशनूर की बॉडी शेमिंग करने पर तान्या को लताड़ा था। 29 अक्टूबर को ट्वीट किया था, 'तान्या आप बुलाती होंगी इंडोनेशिया से मसाज स्पेशलिस्ट। आपकी होंगी हजारों फैक्ट्रियां। लेकिन फिर भी अशनूर आपसे ज्यादा क्यूट हैं। सेंसिबल हैं, क्लासी और गरिमा में हैं। उन महिलाओं को भी सलाम, जिन्होंने इस बकवास को रोका नहीं। बॉडी शेमिंग बंद करो।'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…