दीपक चाहर के पिता को आया ब्रेन स्ट्रोक, क्रिकेटर भागे-भागे पहुंचा अस्पताल, साउथ अफ्रीकी दौरे पर भी सस्पेंस
Updated on
06-12-2023 02:40 PM
नई दिल्ली: अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शरीक होने आए क्रिकेटर दीपक चाहर के पिता को उस वक्त अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। खबर सुनते ही दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर आनन-फानन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज छोड़कर बेंगलुरु से पिता के पास आ गए। ऐसे में अब उनका साउथ अफ्रीकी दौरे पर जाना भी मुश्किल लग रहा है। दीपक चाहर ने इंजरी से उबरकर लंबे समय बाद वापसी की थी, ऐसे में पिता के साथ हुआ यह हादसा उन्हें क्रिकेट से और दूर कर सकता है। दीपक चाहर के पिता लोकेंद्रसिंह एक्स एयरफोर्स मैन हैं। बेटे को बेहतर क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी।
पिता के पास पहुंचने के बाद दीपक चाहर ने मिथराज अस्पताल के बाहर पत्रकारों से कहा कि उन्होंने टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि वह अपने पिता के ठीक होने तक उनके पास रहना चाहते हैं। परिवार शुरू में लोकेंद्रसिंह को दिल्ली के किसी अस्पताल में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा था, लेकिन यह संभव नहीं था।
हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लोकेंद्रसिंह शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। ऐसे में उनकी हालत बिगड़ गई है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व वायुसेना अधिकारी खतरे से बाहर हैं। बताते चलें कि दीपक चाहर दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा थे। इस दौरे पर भारत को तीन वनडे और इतने ही टी-20 मुकाबले खेलने हैं। अंत में दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। भारत के साउथ अफ्रीकी दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से पहले टी-20 के साथ होगी। आखिरी टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 7 जनवरी तक चलेंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…