बीएसई के सीईओ का डीपफेक वीडियो आपको ऐसे दे सकता है बड़ा झटका, जान लीजिए क्या है पूरा मामला
Updated on
19-04-2024 03:15 PM
नई दिल्ली: तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से जहां लोगों का काम आसान होता जा रहा है वहीं इससे कई तरह की समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। एआई के लगातार बढ़ते इस्तेमाल के बाद अब डीपफेक वीडियो एक नई समस्या बनकर सामने आ रहे हैं। अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो इससे लोगों को कई तरह से काफी नुकसान पहुंच सकता है। डीपफेक वीडियो (Deepfake Video) को पहचानना भी आसान नहीं है। यह बिलकुल असली वीडियो की तरह ही लगता है। अब ऐसे ही एक डीपफेक वीडियो पर बीएसई (BSE) ने निवेशकों को अलर्ट किया है। एनएसई के बाद बीएसई ने भी अपने प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुंदररमण राममूर्ति के शेयरों की सिफारिश करने वाले डीपफेक वीडियो को लेकर निवेशकों को आगाह किया है। बीएसई ने अपने जारी एक बयान में कहा कि उसके संज्ञान में कुछ ऐसे वीडियो एवं ऑडियो आए हैं, जिनमें उसके शीर्ष अधिकारी कथित तौर पर कुछ शेयरों और निवेश के बारे में सुझाव देते हुए नजर आ रहे हैं। एक्सचेंज ने इन वीडियो एवं ऑडियो को नकली, अनधिकृत और धोखाधड़ी वाले बताते हुए कहा कि इन्हें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से तैयार किया गया है।
ऐसे बनाया जाता है डीपफेक वीडियो
डीपफेक वीडियो को कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल से मूल सामग्री में हेराफेरी कर तैयार किया जाता है। इससे गलत सूचना फैलने और संबंधित व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का खतरा होता है। बीएसई ने कहा कि उसके प्रमुख फेसबुक या किसी अन्य सोशल मीडिया मंच के जरिये ऐसे किसी भी संचार की शुरुआत या समर्थन नहीं करते हैं। इसके पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने भी 10 अप्रैल को अपने एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान की शेयर सुझाव वाले डीपफेक वीडियो के खिलाफ एक आगाह करने वाला बयान जारी किया था।
बीएसई उठाएगा ये कदम
बीएसई ने निवेशकों से ऐसे वीडियो एवं ऑडियो पर भरोसा न करने और राममूर्ति का रूप धारण करके भ्रामक तरीकों से प्रसारित फर्जी सलाहों या अवांछित संचार का अनुकरण नहीं करने को कहा। बीएसई ने कहा कि वह अज्ञात तत्वों द्वारा गलतबयानी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। उसने कहा कि कोई भी आधिकारिक संचार केवल आधिकारिक वेबसाइट और एक्सचेंज के सोशल मीडिया हैंडल से ही जारी किया जाता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…