कपड़े और रील्स पर नसीहत देने वालों को दीपिका चिखलिया का जवाब- मेरी भी पसंद की रिस्पेक्ट करें
Updated on
02-05-2023 09:34 PM
रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वहां ये आए दिन बॉलीवुड गानों पर या फिर किसी भजन पर रील्स बनाकर शेयर करती रहती हैं। कुछ पर लोग इनकी तारीफ करते हैं और कुछ पर इन्हें जमकर ट्रोल करते हैं। अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया है कि वो ट्रोल आर्मी को जवाब भी दे देती हैं। वह इन
दरअसल, दीपिका चिखलिया ने आज तक से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि वह ट्रोल आर्मी से कैसे डील करती हैं। उनका मानना है कि अगर वह एक पब्लिक फिगर हैं तो पूरा देश उनके बारे में हर तरह की बात करेगा। अपने ओपिनियन बनाएगा। एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ परेशान करना जानते हैं। लेकिन कुछ लोग वाकई प्यार देते हैं।
दीपिका चिखलिया को लोगों की सलाह
दीपिका चिखलिया ने कहा कि वह फेमस हैं। पब्लिक फिगर हैं। इसलिए उनकी यही कोशिश होती है कि वो अपने चाहने वालों को दुखी न करें। उनका दिल न दुखाएं। वो कुछ ऐसा न लिखें या पोस्ट करें जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। इसलिए वो रील्स भी एवरग्रीन सॉन्ग्स पर बनाती हैं। जिससे मर्यादा बनी रहे। एक्ट्रेस ने कहा कि लोग उन्हें मैसेज करते हैं कि वो मुझे माता सीता के रूप में देखते हैं। इसलिए वो ऐसी-वैसी रील्स न बनाएं। कपड़ों को लेकर भी कहते हैं कि वह ऐसे-वैसे कपड़े न पहनें।
दीपिका रखती हैं फैन्स का ख्याल
दीपिका ने इंटरव्यू में आगे कहा कि उन्हें पता है कि उनका चेहरा माता सीता की छवि दर्शाता है। उनको लोग सम्मान देते हैं। इसलिए वह कुछ भी रिवीलिंग चीजें नहीं करती हैं। उनकी कोशिश सिंपल चीजों पर होती है। वही वो करती हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। वह अपनी सीमा जानती हैं और उसका पूरा ख्याल रखती हैं। जिससे किसी को दुख न पहुंचे।
दीपिका- अरुण गोविल की आ रही है फिल्म
हालांकि दीपिका चिखलिया ने लोगों से ये भी कहा कि लोगों को ये समझना चाहिए कि वह भी पेशे से एक एक्टर हैं और उससे भी पहले एक इंसान हैं। वह हमेशा सीता नहीं रह सकती हैं। उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि वह अरुण गोविल के साथ एक मूवी में आ रही हैं। इसमें वह एक गुस्सैल पत्नी के रूप में दिखाई देंगी। इसमें वह अपने पति से दिनभर लड़ती दिखाई देंगी।
दीपिका की फैन्स से रिक्वेस्ट
दीपिका ने कहा कि वो एक एक्टर के नाते तरह-तरह के किरदारों को एक्सप्लोर करेंगी। उन्हें वो लिबर्टी चाहिए जिससे उनको तमाम तरह की चीजों को करने का मौका मिले। वो अपने फैन्स की उम्मीदों का भी ध्यान रख रही हैं लेकिन उनकी भी पसंद-नापसंद का लोगों को ध्यान रखना चाहिए। उसकी इज्जत करनी चाहिए।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…