दीपिका-हरिंदर ने स्क्वैश में किया कमाल, फाइनल में आसान जीत के साथ भारत को दिलाया गोल्ड
Updated on
05-10-2023 03:08 PM
हांगझाऊ: भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दीपिका और हरिंदर ने फाइनल में आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया। दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी आसान जीत की ओर से बढ़ रही थी लेकिन इसके बाद उनकी एकाग्रता टूटी जिससे मलेशिया की जोड़ी मुकाबले को करीबी बनाने में सफल रही।
मलेशिया की जोड़ी ने 3-9 के स्कोर पर लगातार सात अंक से 10-9 की बढ़त बनाई लेकिन दीपिका और हरिंदर ने धैर्य बरकरार रखते हुए लगातार दो अंक के साथ जीत दर्ज की। एशियाई खेलों में संभवत: अंतिम बार खेल रही दीपिका ने अपने अभियान का अंत दो पदक के साथ किया।
वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली महिला टीम का भी हिस्सा थीं। 32 साल की यह खिलाड़ी चार एशियन गेम्स में छह पदक जीत चुकी हैं, जिसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…