दीपिका कक्कड़ की नहीं हुई सर्जरी! तेज बुखार में तपती रहीं 'सिमर', पति शोएब ने बताया अब कैसा है एक्ट्रेस का हाल
Updated on
22-05-2025 02:25 PM
टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। उन्हें हाल ही में लीवर में ट्यूमर का पता चला है। उन्हें तेज बुखार होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था। अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में 'सिमर' के पति शोएब इब्राहिम ने बीवी की हेल्थ को लेकर अपडेट भी दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि बुखार के कारण एक्ट्रेस की सर्जरी में देरी हुई है और ये भी बताया कि फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन बेहतर महसूस कर रही हैं।
Dipika Kakar के पति शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहा, 'मैं बिजी होने के कारण पहले अपडेट नहीं दे पाया था। दीपिका की सर्जरी अभी भी नहीं हुई है और हम इसका इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार जब हम अस्पताल गए थे, तब दीपिका ने कुछ टेस्ट कराए थे और तब से दीपिका ने बेटे रुहान से दूरी बनानी शुरू कर दी है।'
दीपिका को 103 डिग्री से ज्यादा हुआ बुखार
उन्होंने आगे कहा, 'सारे टेस्ट हो जाने के बाद दीपिका ने रुहान का दूध पिलाना बंद कर दिया। उसके बाद हमें सर्जरी के लिए अस्पताल जाना था। लेकिन दीपिका बीमार पड़ गई और उसे तेज बुखार होने लगा। उसका तापमान 103 से भी ज्यादा था। इसके अलावा उसे शरीर में बहुत ज्यादा दर्द भी हुआ। उसने कई दवाइयां लीं, लेकिन उस दौरान कोई भी असर नहीं कर रहा था।'
अब 5 दिन बाद होगी सर्जरी
शोएब ने ये भी बताया कि चूंकि दीपिका अब काफी बेहतर महसूस कर रही हैं, इसलिए डॉक्टर 26 मई, सोमवार को ट्यूमर हटाने के लिए उनकी सर्जरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'आखिरकार, डॉक्टर ने जो टेस्ट करने को कहा था, वे हो गए हैं। टेस्ट के बाद, हमें पता चल जाएगा कि वास्तव में क्या करने की जरूरत है। जैसा कि मैंने पहले बताया, उनके शरीर में एक ट्यूमर है और उसे भी हटाने की जरूरत है। बाकी टेस्ट हो जाने के बाद सर्जरी अगले हफ्ते की जाएगी।' शोएब ने सभी से दीपिका के लिए दुआ करने की गुजारिश की है।
पेट में दर्द होने के बाद ट्यूमर का पता चला
इस महीने की शुरुआत में शोएब ने खुलासा किया था कि दीपिका को पिछले कुछ हफ्तों से पेट में बहुत दर्द हो रहा था। शुरुआत में उन्हें दवा लेने की सलाह दी गई थी, क्योंकि उन्हें लगा कि शायद उन्हें कोई संक्रमण है। हालांकि, जब दर्द बढ़ गया, तो एक्ट्रेस ने कुछ स्कैन करवाए, जिसमें पता चला कि उनके लीवर में ट्यूमर है। उन्होंने कहा, 'हमारे डॉक्टर ने हमें दोबारा मिलने के लिए कहा और जब हम उनसे मिले, तो उन्होंने हमें सीटी स्कैन कराने के लिए कहा और इससे पता चला कि दीपिका के लीवर के बाएं हिस्से में ट्यूमर है। यह आकार में टेनिस बॉल जितना बड़ा है। यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला था।'
इस शो में आई थीं नजर
दीपिका को पिछली बार 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' शो में देखा गया था। लेकिन हेल्थ के कारण ही उन्होंने बीच में ही ये शो छोड़ दिया था। वो भी व्लॉग बनाती हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करती हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…