Select Date:

Time मैगजीन के कवर पर Deepika Padukone, 'पद्मावत' से लेकर JNU और भगवा बिक‍िनी विवाद पर तोड़ी चुप्‍पी

Updated on 11-05-2023 08:23 PM
बॉलीवुड की दमदार एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण के नाम एक और बड़ी उपलब्‍धि जुड़ गई है। वह दुनिया की प्रतिष्‍ठ‍ित 'टाइम' मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ रही हैं। दीपिका 'टाइम' के कवर पर नजर आते ही अब दुनिया के दिग्‍गजों बराक ओबामा, ओपरा विन्फ्रे सहित कई और प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हो गई हैं। इससे पहले सिनेमा की दुनिया में उपलब्धियों और मेंटल हेल्थ की वकालत के लिए उन्‍हें 'द टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड' से सम्मानित किया गया था। दिलचस्‍प बात यह है कि मैगजीन के कवर पेज पर नजर आने के साथ ही दीपिका ने इस अतंरराष्‍ट्रीय मंच पर 'पठान' के भगवा बिकिनी विवाद से लेकर JNU विवाद तक पर चुप्‍पी तोड़ी है। बीते कुछ साल में दीपिका कई बार राजनीतिक गलियारों में विरोध का केंद्र बनी हैं।

'पद्मावत' से लेकर 'छपाक' के दौरान 'जेएनयू दौरा' और फिर 'भगवा बिकिनी' को लेकर दीपिका के नाम पर खूब बवाल हुआ था। लेकिन एक्‍ट्रेस का कहना है कि इन तमाम राजनीतिक तूफान के बीच वह कभी बहुत परेशान या विचल‍ित नहीं हुईं।

दीपिका की 'पद्मावत' पर मचा था बवाल

साल 2018 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'पद्मावत' पर भी खूब राजनीति हुई थी। दीपिका पादुकोण इस फिल्‍म में लीड रोल में हैं। विवाद और विरोध के कारण मेकर्स को न सिर्फ फिल्म के कुछ सीन बदलने पड़े थे, बल्‍क‍ि फिल्‍म के नाम को 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' करना पड़ा था। तब करणी सेना समेत कई राजपूत संगठनों ने फिल्‍म का व‍िरोध किया था। सेट पर जाकर तोड़फोड़ की थी। कहा गया था कि यह फिल्‍म रानी पद्मावती के सम्‍मान को ठेस पहुंचाती है।

JNU में छात्रों संग खड़ी रहने पर हुआ व‍िवाद

इसके बाद जनवरी 2020 में दीपिका पादुकोण उस वक्‍त विवादों में घ‍िर गईं, जब वह दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 'संशोधित नागरिकता अधिनियम' के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। हालांकि, दीपिका वहां विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ सिर्फ खड़ी हुई नजर आई थीं, उन्‍होंने कोई बयान नहीं दिया। लेकिन दीपिका का विरोध शुरू हो गया। इसका खामियाजा उस दौरान रिलीज हुई उनकी फिल्‍म 'छपाक' को भी उठाना पड़ा।

'पठान' में भगवा बिकिनी पर मचा था खूब शोर

जबकि इन सब से आगे इसी साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर खूब बवाल मचा। शाहरुख खान के साथ फिल्‍म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका ने यह बिकिनी पहनी थी। धार्मिक संगठनों से लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी के मंत्रियों और दक्षिणपंथी संगठनों ने इसे धर्म का अपमान बताया। कहा कि भगवा रंग हिंदुओं के लिए पवित्र है। इस कारण भी दीपिका को खूब ट्रोल किया गया।

दीपिका बोलीं- मैं इन बातों पर ध्‍यान नहीं देती

अब टाइम मैगजीन कवर में जगह पाने के बीच दीपिका ने मैगजीन से इन विवादों पर बात भी की है। वह कहती हैं कि ऐसे किसी भी ममाले में उलझने की बजाय वह अपने काम में व्यस्त रहना ज्‍यादा पसंद करती हैं। अपने ख‍िलाफ लगातार राजनीतिक गहमागहमी के बारे में पूछे जाने पर दीपिका ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे इसके बारे में कुछ महसूस करना चाहिए या नहीं। लेकिन सच तो यह है कि मुझे इसके बारे में कुछ भी महसूस नहीं होता है।'

'पठान' ब्‍लॉकबस्‍टर, ऊंचाइयों पर दीपिका

बहरहाल, वर्कफ्रंट की बात करें तो 'पठान' की बंपर सक्‍सेस के बाद दीपिका का करियर ऊंचाइयों पर है। फिल्‍म में वह एक पाकिस्तानी एजेंट के किरदार में नजर आ रही हैं। 'पठान' ने वर्ल्‍डवाइड 1050 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि देश में 512.76 करोड़ के साथ यह सबसे अध‍िक कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म भी बन गई है।

'प्रोजेक्‍ट-के' और 'फाइटर' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण आगे प्रभास के साथ साइंटिफिक-फिक्‍शन फिल्‍म 'प्रोजेक्‍ट-के' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह 'पठान' के डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद के साथ 'फाइटर' भी कर रही हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ ऋतिक रोशन हैं। ये दोनों ही फिल्में अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली हैं।

शाहरुख की 'जवान' में कैमियो रोल भी

इस साल दीपिका पादुकोण सितंबर महीने में शाहरुख खान की अगली फिल्म 'जवान' में कैमियो रोल में नजर आएंगी। इस फिल्‍म में शाहरुख खान डबल रोल मे हैं। जबकि दीपिका इनमें से किसी एक किरदार की पत्‍नी की भूमिका में होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.