दीपिका पादुकोण ने पहना हिजाब, रणवीर सिंह की बढ़ी दाढ़ी पर फैंस हुए फिदा, अबू धाबी का वीडियो इंटरनेट पर छाया
Updated on
07-10-2025 01:50 PM
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ में एक वीडियो शेयर किया है। ये एक विज्ञापन है। वो अबू धाबी में हैं, जहां की खूबसूरत लोकेशन के बारे में जिक्र कर रहे हैं। इस दौरान दीपिका ने रणवीर से कहा कि वो म्यूजियम में रखने लायक चीज हैं। दोनों शेख जायद ग्रैंड मस्जिद भी पहुंचे, जहां दीपिका ने अबाया पहना और रणवीर भी बढ़ी हुई दाढ़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। इनका वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 'विजिट अबू धाबी' के लिए फिर से स्क्रीन पर साथ आए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा सुकून'। 'सिंघम अगेन' फिल्म के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों को साथ देखा गया है। और पैरेंट्स बनने के बाद ये उनका पहला प्रोफेशनल प्रोजेक्ट है। मालूम हो कि दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया। उसका नाम दुआ रखा है। अभी तक दुनियावालों को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।
दीपिका ने रणवीर से कहा- म्यूजियम में रखे जाने के लायक हैं
खूबसूरती से बनाए गए इस विज्ञापन में रणवीर और दीपिका अबू धाबी की संस्कृति के बारे में खुद भी जान रहे हैं और दर्शकों को भी बता रहे हैं। इसकी शुरुआत एक म्यूजियम में रखी प्राचीन कलाकृति से होती है। रणवीर तारीफ में कहते हैं, '90 एडी। क्या आप 90 एडी में इस लेवल की बारीकियों की कल्पना कर सकते हैं? कभी कभी मैं सोचता हूं कि अगर मेरी मूर्ति बनाई जाए तो क्या पोज दूंगा? इस पर दीपिका मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं, 'आप वाकई किसी म्यूजियम में रखे जाने के लायक हैं।
कहीं और पले-बढ़े होते तो क्या होता?
रणवीर और दीपिका इतना सहज तरीके से बात कर रहे हैं कि सबका ध्यान खींच लिया। रणवीर पूछते हैं, 'क्या आपने कभी सोचा है कि अगर हम कहीं और पले-बढ़े होते तो कैसा होता? तो दीपिका सोच में पड़कर जवाब देती हैं, 'दिलचस्प। कुछ जगहें हमसे ऐसे सवाल पूछती हैं, जो हम खुद से नहीं पूछते।'
रणवीर-दीपिका की बातचीत ने खींचा ध्यान
इसके बाद रणवीर और दीपिका अबू धाबी की शांत लोकेशन पर जाते हैं। रणवीर कहते हैं, 'कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जो हमें बस सुनने का मौका देती हैं। चलो मैं आपको दिखाता हूं...।' दीपिका बोलती हैं, 'ये हैरानी भरा है कि कैसे खामोशी में भी ऐसा लगता है कि जैसे कोई बोल रहा है।' इसके बाद रणवीर ने कहा, 'ये बस अबू धाबी है। ये एक पॉज बटन की तरह है।' आखिरी में दीपिका बोलती हैं, 'हम दुनिया देखने के लिए जाते हैं, लेकिन कभी कभी हम खुद को ही देख पाते हैं।'
दीपिका के हिजाब पहनने पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन खूब आ रहे हैं। एक ने कहा, 'हिजाब में वो कमाल लग रही हैं।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'इस खूबसूरत हिजाब ने दीपिका को ग्लैमरस लुक दिया है।' तीसरे ने कहा, 'अरब संस्कृतियों के प्रति उनका सम्मान और उनका हिजाब बनना मेरे लिए उनके प्यार को और बढ़ा देता है।'
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…