Deepika Padukone का 9 साल पुराना वीडियो वायरल, डांस रिहर्सल देख कुछ ने की तारीफ तो बहुतों ने कहा- रोबोट!
Updated on
31-03-2023 07:43 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक्टिंग के साथ-साथ डांस में भी माहिर हैं। उन्होंने आइटम सॉन्ग भी किया है, -'लवली'। 9 साल पहले रिलीज हुई 'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म में। अब इतने साल बाद इस डांस के रिहर्सल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं तो कई इसे 'रोबोटिक' डांस बता रहे हैं।
दीपिका पादुकोण का 9 साल पुराना वीडियो वायरल
दीपिका पादुकोण इस वीडियो में कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उनके साथ कोरियोग्राफर भी है। वो डांस के स्टेप्स की रिहर्सल कर रही हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उनसे ज्यादा उनके बाल डांस कर रहे हैं!
फ्लॉप हुई थी फिल्म
'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म की बात करें तो ये साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवियन शाह और जैकी श्रॉफ थे। फराह खान की ये एक्शन कॉमेडी मूवी फ्लॉप साबित हुई थी। दीपिका और शाहरुख ने 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'पठान' फिल्म में साथ काम किया है।
दीपिका की अपकमिंग मूवीज
दीपिका को प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' में देखा जाएगा। इसमें अमिताभ बच्चन भी हैं। इसके अलावा उनके पास ऋतिक रोशन संग 'फाइटर' भी है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…