भारत को हराओ... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को चाहिए बाबर सेना की हार का बदला, बांग्लादेश को दिया ये ऑफर
Updated on
19-10-2023 02:39 PM
नई दिल्ली: भारत ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के मुकाबले में पिछले शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हरा दिया। हराया क्या था बुरी तरह लताड़ दिया था। रोहित शर्मा की टीम ने 7 विकेट से रौंदते हुए बता दिया कि पाकिस्तान अब भी उसके जोड़ में कहीं नहीं है। यह हार पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ही नहीं, नेता से लेकर अभिनेता तक पचा नहीं पा रहे हैं। अब पाकिस्तानी बला की खूबसूरत एक्ट्रेस को ही ले लीजिए। उसने आज पुणे में होने वाले मैच से ठीक पहले बांग्लादेश को बड़ा ऑफर दिया है। साथ ही एक्ट्रेस को इस बात की भी उम्मीद है कि पाकिस्तान इसी टूर्नामेंट में भारत से बदला भी लेगा।
यह अलग बात है कि पाकिस्तान को अब फिर से भारत से भिड़ने के लिए कम से कम सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाइ करना तो जरूरी ही होगा। इसके बाद क्या सेनेरियो बनता है यह देखने वाली बात होगी। बहरहाल, फिलहाल भारत का मुकाबला आज बांग्लादेश से है और इस मैच में वह बांग्लादेश की जीत चाहती है, जिससे पाकिस्तान की हार का गम थोड़ा कम हो सके। पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस का नाम सहर शिनवारी है।
सहर ने एक्स डॉट कॉम पर पोस्ट किया- इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंदू अगले मैच में हमारा बदला लेगा। अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली लड़के के साथ फिश डिनर डेट करूंगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई मामलों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।
जहां तक पाकिस्तान के ऑन-फील्ड असाइनमेंट का सवाल है, बाबर आजम की टीम को अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से खेलना है, एक ऐसी टीम जिसने अपने पहले तीन मैचों में से केवल एक ही जीता है। जहां पाकिस्तान जीत की राह पर लौटने के लिए उत्सुक होगा, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अजेय शुरुआत करने के लिए उत्सुक होगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…