Select Date:

टी-20 मैच में आयरलैंड को 1 विकेट से हराया, सिकंदर रजा बने जीत के हीरो

Updated on 08-12-2023 02:16 PM

जिम्बाब्वे को घरेलू टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत मिली। जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को 1 विकेट से हरा दिया। साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। जिम्बाब्वे के जीत के हीरो ऑलराउंडर सिकंदर रजा रहे।

उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर में 28 रन खर्च कर आयरलैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा उसके बाद बल्लेबाजी में हाथ दिखाए। उन्होंने 44 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली।

ब्लेसिंग मुजरबानी ने आखिरी बॉल पर दो रन टीम को दिलाई जीत
हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने जिम्बाब्वे के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा था। जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन की जरूरत थी। टीम का स्कोर 19 ओवर के बाद 8 विकेट पर 139 रन था। आयरलैंड को जीत के लिए दो विकेट की जरूरत थी।

आयरलैंड की ओर से आखिरी ओवर में गेंदबाजी बैरी मैकार्थी कर रहे थे। पहली गेंद पर ट्रेवर ग्वांडू ने कोई रन नहीं लिया। दूसरी गेंद पर 2 रन बने। तीसरी गेंद पर 3 रन बने और चौथी गेंद पर रिचर्ड नगारवा ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर नगारवा आउट हो गए। ऐसे में आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। ब्लेसिंग मुजरबानी ने आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही
148 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसको पहला झटका 15 रन पर लगा। तदिवानाशे मरुमणि 6 गेंदों का सामना कर 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जिम्बाब्वे को दूसरा झटका 21 रन लगा। सीन विलियम्स भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। ओपनर वेस्ले मधेवेरे भी 53 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

वहीं दूसरी ओर कप्तान सिकंदर रजा ने पारी को संभाले रखा। वेस्ले मधेवेरे 26 गेंदों पर 25 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर क्लाइव मडांडे ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। रजा ने 42 गेंदों का सामना कर 65 रन बनाए। सिकंदर 18.3 ओवर में आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 8 विकेट पर 137 रन हो गया था।

आयरलैंड के चार गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए
आयरलैंड की ओर से मार्क एडेर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी और क्रेग यंग ने 2-2 विकेट चटकाए। इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

बालबिर्नी ने खेली 32 रन की पारी
आयरलैंड की ओर से ओपनर एंड्रयू बालबिर्नी ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली वहीं हैरी टेक्टर 21 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर लोरकन टकर ने 21 रन का योगदान दिया जबकि कप्तान पॉल स्टर्लिंग 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए जबकि नगारवा और मुजारबानी के खाते में दो दो विकेट गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.