डिफेंडिंग चैंपियन अफगानिस्तान बाहर, सेमीफाइनल में किससे होगी इंडिया ए की भिड़ंत, शेड्यूल नोट कर लीजिए
Updated on
20-11-2025 12:54 PM
दोहा: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 से अफगानिस्तान की टीम बाहर हो गई है। टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन था। इस बार उसे सेमीफाइनल में भी जगह नहीं मिली। ग्रुप राउंड में अफगानिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर रही। ग्रुप ए से पाकिस्तान और भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री मारी। वहीं बी ग्रुप से बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम अंतिम चार में पहुंची। अफगानिस्तान के श्रीलंका और बांग्लादेश के बराबर ही पॉइंट रहे लेकिन खराब नेट रन रेट की वजह से उसे बाहर होना पड़ा।
इंडिया ए का मुकाबला बांग्लादेश से
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया ए की टीम मैदान पर होगी। टीम की भिड़ंत बांग्लादेश ए से होनी है। यह मुकाबला 21 नवंबर को भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इंडिया ए अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी। उसे पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। टीम ने यूएई और ओमान के खिलाफ अपने मुकाबले जीते थे। वहीं बांग्लादेश ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया था। उसने अफगानिस्तान और हांगकांग को हराया जबकि श्रीलंका से हार मिली।
पाकिस्तान और श्रीलंका में टक्कर
पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होगा। यह मैच 21 नवंबर को रात 8 बजे शुरू होगा। दोनों ही मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पाकिस्तान ए टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है। दोनों ही सेमीफाइनल की विजेता टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी। रविवार 23 नवंबर को एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का नया विजेता मिलेगा। सेमीफाइनल में पहुंची टीमों में से सिर्फ बांग्लादेश टूर्नामेंट को अभी तक नहीं जीत पाई है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…