फ्लैट देने में की देरी, अब लौटाना होगा ब्याज सहित पूरा पैसा, जानिए क्या है मामला
Updated on
10-05-2024 12:50 PM
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने एनबीसीसी (NBCC) को फ्लैट का कब्जा देने में देरी का दोषी मानते हुए खरीदार (Homebuyer) को उसका पूरा पैसा ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया। 2012 में बुक कराए गए फ्लैट के न मिलने से खरीदार को जो मानसिक कष्ट पहुंचा, उसके लिए पांच लाख रुपये हर्जाने के रूप में उसे दिए जाने का एनबीसीसी को निर्देश मिला। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने एनबीसीसी को घर खरीदार को ब्याज सहित 76 लाख रुपये से अधिक राशि वापस करने के लिए कहा। कोर्ट ने कहा कि घर खरीदना किसी व्यक्ति या परिवार का अपने जीवनकाल में किए गए सबसे अहम निवेशों में से एक है।
कोर्ट ने कही ये बात
कोर्ट ने कहा कि इसमें अक्सर सालों की बचत, सावधानीपूर्वक योजना और भावनात्मक निवेश शामिल होता है। इसलिए गड़बड़ी होने पर घर खरीदने वालों को क्षतिपूर्ति देना पिछली गड़बड़ी को सुधारने के साथ भविष्य इस तरह की चीजों को रोकने का भी मामला है।
जानिए क्या है मामला
मौजूदा याचिका एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी ने दायर की थी। इसमें कहा गया कि उसने 2012 में गुरुग्राम के लिए शुरू की गई परियोजना ‘एनबीसीसी ग्रीन व्यू अपार्टमेंट’में फ्लैट खरीदा था। लेकिन 2017 में 76 लाख रुपये से अधिक की पूरी कीमत का भुगतान करने के बावजूद उन्हें फ्लैट नहीं मिला। हाई कोर्ट ने आठ मई को पारित आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता को पिछले 10 साल से उसके पैसे से वंचित किया गया है। ढांचागत दिक्क्तों के रूप से खराब घरों का निर्माण किया गया, जिससे परियोजना पूरी तरह से अधर में लटक गई।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…