Select Date:

दिल्ली AIIMS का सर्वर कल से डाउन:जांच करने पहुंची केंद्रीय एजेंसियां, साइबर अटैक की आशंका

Updated on 24-11-2022 04:08 PM

देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दिल्ली AIIMS का सर्वर बुधवार सुबह 7 बजे से डाउन है। सर्वर में गड़बड़ी के चलते अस्पताल में मरीजों के रजिस्ट्रेशन और सैंपल लेने की प्रक्रिया ठप हो गई। एजेंसियों ने साइबर अटैक की आशंका भी जताई है। केंद्रीय साइबर एजेंसियां मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। उधर, सर्वर डाउन का मामला गृह मंत्रालय तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिस्टम पूरी तरह से खत्म हो चुका है और एजेंसियां ​​इसे फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही हैं। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के मुताबिक यह रैंसमवेयर वायरस अटैक हो सकता है। इसकी वजह से हॉस्पिटल में इंटरनेट बंद है और सभी काम मैन्युअली किए जा रहे हैं।

AIIMS के सर्वर पर VVIP का हेल्थ डेटा
AIIMS के सर्वर पर बेहद संवेदनशील जानकारी रहती है। यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों का हेल्थ डेटा रहता है। मामले में साइबर क्राइम एजेंसियों को भी लगाया गया है।

क्या होता है रैनसमवेयर?
रैनसमवेयर एक तरह का मालवेयर होता है, जो आपके कंप्यूटर में घुसकर एक्सेस हासिल कर लेता है। वो आपकी सभी फाइल को एन्क्रिप्टेड कर देता है। डेटा और एक्सेस वापस देने के एवज में फिरौती की मांग करता है। आसान भाषा में इसे किडनैपिंग समझ सकते हैं। कोई लुटेरा आपके सिस्टम और डेटा को कैद कर लेता है और उसके बदले फिरौती मांगता है। फिरौती देने के बाद वो चाहे तो आपका डेटा वापस कर दे या उसे खत्म कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.