दिल्ली कैपिटल्स ने खोज लिया ऋषभ पंत का विकल्प, लगाता है 'स्पाइडरमैन' से भी लंबी छलांग
Updated on
30-03-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: बंगाल के प्रतिभावान विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल शुक्रवार से शुरू हो रहे आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स में चोटिल ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं। पंत पिछले साल कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे और कम से कम एक साल तक क्रिकेट से दूर हो गए हैं। दिल्ली की टीम उनकी जगह किसी भारतीय विकल्प पर विचार कर रही है। आईपीएल के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा सत्र के लिए ऋषभ के विकल्प के तौर पर अभिषेक पोरेल का नाम देने की संभावना है। वह सिर्फ 21 साल का है और ऋषभ के वापस लौटने के बाद भी उसे रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के मार्गदर्शन में विकेटकीपर के दूसरे विकल्प के रूप के निखारा जा सकता है।’
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान कम से कम शुरुआती कुछ मुकाबलों में दिल्ली के नंबर एक विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे क्योंकि फिल सॉल्ट को शुरुआत से ही यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना नहीं है। सूत्र ने कहा, ‘अभी ऐसा लगता है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सरफराज (विकेटकीपर के तौर पर) शुरुआत करेगा और अगर यह प्रयोग सफल रहा तो वह आगे भी इसे जारी रखेगा।’
सॉल्ट के साथ समस्या उनकी बल्लेबाजी हो सकती है क्योंकि फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच आक्रामक बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं होती। गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आती और अच्छे स्पिनरों के खिलाफ उन्हें समस्या हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता में अपने पहले शिविर में बंगाल के पोरेल, कर्नाटक के विकेटकीपर लवनीत सिसोदिया और सौराष्ट्र के दिग्गज शेल्डन जैकसन को ट्रायल के लिए बुलाया था लेकिन कुछ तय नहीं हुआ।
दिल्ली में टीम ने बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर बरिंदर विवेक सिंह को भी शामिल किया। जैकसन इनमें सबसे बड़ा नाम हैं लेकिन 36 साल की उम्र में उन पर भविष्य के लिए दांव नहीं खेला जा सकता। इसके अलावा इतने वर्षों में वह कभी आईपीएल में खुद को स्थापित नहीं कर पाए जो उनके खिलाफ जाता है। विवेक भी कामचलाऊ विकेटकीपर हैं और एनरिच नोर्तजे जैसे तूफानी गेंदबाज के सामने गैर विशेषज्ञ विकेटकीपर को मुश्किल हो सकती है।
सिसोदिया ने प्रभावित किया लेकिन माना जा रहा है कि पोरेल ने ट्रायल मुकाबलों में पोंटिंग और गांगुली को अधिक प्रभावित किया। इस बीच बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की मौजूदा श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त ले ली है और ऐसे में दिल्ली को उम्मीद है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक अप्रैल को टीम के पहले मैच से पूर्व मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर सकता है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज एक अप्रैल को खत्म होगी और इसके बाद एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। मुस्ताफिजुर हालांकि सीमित ओवरों के करियर को लंबा खींचने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…