मिचेल स्टार्क के जाने से परेशान ना हो दिल्ली कैपिटल्स... IPL खेलने को बेताब हैं ये 3 बॉलर, बस बुलाने की देर
Updated on
16-05-2025 02:31 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2025 के एक बार फिर से शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि मिचेल स्टार्क आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। स्टार्क को आईपीएल 2025 की नीलामी में 11.75 करोड़ में खरीदा गया था। उन्होंने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया।
मिचेल स्टार्क कर रहे थे शानदार प्रदर्शन
मिचेल स्टार्क ने 12 मैच खेले, 14 विकेट लिए और पांच विकेट लेने वाले दिल्ली के पहले तेज गेंदबाज बने। दिल्ली कैपिटल्स अभी पॉइंट्स टेबल में 6 जीत और 4 हार के साथ पांचवें स्थान पर है। शुरुआत अच्छी होने के बाद, उनका प्रदर्शन थोड़ा खराब हुआ है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे और 18 पॉइंट्स तक पहुंचने होंगे। ऐसे में स्टार्क की जगह दिल्ली की टीम को एक तगड़े गेंदबाज की जरूरत होगी। इस रिपोर्ट में हमने आगे ऐसे तीन गेंदबाजों की बात की है जो इस सीजन स्टार्क की जगह ले सकते हैं।
नवीन उल हक को दिल्ली करेगी साइन?
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक आईपीएल 2025 में नहीं बिके थे। लेकिन मिचेल स्टार्क की जगह उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। नवीन ने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 7 मैचों में 11 विकेट लिए थे। वह पारी के हर हिस्से में गेंदबाजी करने में माहिर हैं। नवीन के आईपीएल रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने 17 मैच खेले हैं, जिसमें 25 विकेट लिए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4/38 रहा है।
अल्जारी जोसेफ भी एक ऑप्शन
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के पास आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। हालांकि आईपीएल में उनकी इकॉनमी ज्यादा है, लेकिन उनकी ताकत और ऑलराउंड प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मजबूत कर सकता है। अल्जारी जोसेफ ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट लेकर अपने आईपीएल डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने आईपीएल मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, उन्होंने सोहेल तनवीर के 6/14 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
जेसन बेहरेनडोर्फ पर भी रहेंगी नजरें
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ मिचेल स्टार्क की तरह ही नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने 17 IPL मैचों में 19 विकेट लिए हैं, लेकिन वह चोटों से परेशान रहते हैं और उनकी इकॉनमी 9.05 है। जेसन बेहरेनडोर्फ एक लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं और ऐसे में दिल्ली की टीम उनकी ओर भी जा सकती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…