दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन की याचिका पर सुनाया फैसला, फर्जी कंटेंट को हटाने का दिया निर्देश
Updated on
20-04-2023 09:20 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की 11 साल की बेटी आराध्या बच्चन इन दिनों सुर्खियों में हैं। क्योंकि परिवारवालों की तरफ से फेक न्यूज के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गई थी। अब उसी याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने यूट्यूब को उनसे जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कइयों को समन भी भेजा है।
आराध्या ने पिता के जरिए याचिका दायर की गई थी। आराध्या का कहना था कि इन विवादित वीडियो में उनको गंभीर रूप से बीमार दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं, कई जगह पर ये भी दावा किया जा रहा था कि वह भी अब इस दुनिया में नहीं है। हाई कोर्ट ने ऐसे कंटेंट को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस से हटाने और उन्हें तत्काल ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने सुनाया फैसला
दरअसल, आराध्या बच्चन की तबीयत को लेकर यूट्यूब के कुछेक चैनल्स ने अफवाहें उड़ाई थी। इसे देखने के बाद पूरी फैमिली गुस्सा हो गई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने उनके खिलाफ एक्शन लेने का भी फैसला किया था। बच्चन परिवार ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
पिता पहले ही दे चुके हैं चेतावनी
बता दें अभिषेक बच्चन की 11 साल की बेटी को पहले भी कई बार ट्रोल किया गया है और उनके पिता ने इस पर रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कहा था कि वह बेटी के खिलाफ ऐसी भद्दी बातों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका कहा था कि वो पब्लिक फिगर हैं लेकिन उनकी बेटी नहीं। ऐसे में आराध्या के बारे में कोई कुछ भी कहेगा, तो वो शांत नहीं बैठेंगे।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…