Select Date:

दिल्ली में लिव इन पार्टनर की चापड़ से की हत्या, शव के टुकड़े करने की भी कोशिश : पुलिस

Updated on 03-12-2022 04:37 PM

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है. मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर इलाके का है. महिला की हत्या का आरोप लिव इन पार्टनर पर है और बताया जा रहा है कि हत्या गला काटकर की गई है और यही नहीं धारदार हथियार से महिला के जबड़े पर भी हमला किया गया था. शव के टुकड़े करने की कोशिश की थी. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. ये गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच ने पंजाब से की है. आरोपी का नाम मनप्रीत है और जो पहले भी अपहरण और हत्या के मामले में शामिल रहा है. 

 इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी मनप्रीत के बारे में पुलिस ने बताया कि वह दिल्ली में सेकंड हैंड कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है. उसके पिता यूएस में बसे हुए हैं. उसकी शादी 2006 में हुई थी. पत्नी से उसके दो बेटे हैं, लेकिन साल 2015 में वह इस महिला के संपर्क में आया और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा. मनप्रीत ने इसके बाद गणेश नगर में एक मकान किराए पर ले लिया, जिसमें वह महिला के साथ रहने लगा. धीरे-धीरे उसे लगा कि वह अब इस रिश्ते में फंसा हुआ महसूस कर रहा है इसलिए उसने महिला को खत्म करने का प्लान बनाया. 1 दिसंबर की रात को उसने फ्लैट में पहुंचकर महिला की 16 साल की बेटी को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दिया और महिला की हत्या उस चापड़ से हत्या कर दी, जो उसने कुछ समय पहले खरीदा था.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.