संडे को भी खुले हैं दिल्ली-एनसीआर के दफ्तर और बैंक, जान लीजिए वजह और टाइमिंग
Updated on
31-03-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: आज रविवार है और आमतौर पर इस दिन सभी ऑफिस बंद रहते हैं। आमतौर पर रविवार को छुट्टी रहती है, लेकिन इस बार संडे को भी कई दफ्तर खुलेंगे। लेकिन बैंकों में सरकार को (टैक्स) पेमेंट जैसे काम ही होंगे। इसकी वजह यह है कि आज 31 मार्च है यानी फाइनेंशियल ईयर 2023-24 का आखिरी दिन। इस दिन फाइनेंस से जुड़े कई कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। यही वजह है कि आज दिल्ली-एनसीआर में भी कई सरकारी दफ्तर और बैंक खुले हैं। सभी दफ्तर अपने निर्धारित समय से खुलेंगे।
दिल्ली
नगर निगम: सभी टैक्स ब्रांच के दफ्तर सुबह 9 से (NDMC एरिया में 8 बजे से) शाम 6 बजे तक खुलेंगे। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे। बकाया टैक्स के भुगतान पर 10% छूट पाने का आखिरी दिन है। इसके बाद कुल बकाया पर 1% जुर्माना और ब्याज भी लगेगा। इनकम टैक्स और LIC के दफ्तर भी खुलेंगे, ताकि वित्त वर्ष खत्म होने से पहले टैक्स चुकाने और बचाने का काम कर सकें।
गुड़गांव
हरियाणा के गुड़गांव में नगर निगम में लोग आज प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे। आज चूके तो 15% की छूट नहीं मिलेगी। इनकम टैक्स भी जमा होगा, क्लोजिंग से जुड़े काम होंगे। बैंक में लिमिटेड स्टाफ के साथ जनता के जरूरी और विभागीय काम होंगे।
फरीदाबाद
फरीदाबाद में भी नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की लास्ट डेट है। आज चूके तो 15% की छूट नहीं मिलेगी, आज के बाद 1.5% प्रतिमाह की दर से ब्याज़ भी देना होगा। बिजली और निगम के बिल भी आज जमा कर सकेंगे । जिला प्रशासन, ट्रेजरी और बैंक खुले रहेंगे, लेकिन यहां आमलोगों का काम नहीं होगा।
गाजियाबाद
दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सब रजिस्ट्रार दफ्तर में आज भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाई जा सकती है। नगर निगम के जोनल दफ्तर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं। आज प्रॉपर्टी टैक्स देने से चूके तो 12% ब्याज देना होगा। बैंक में सिर्फ ट्रेजरी ब्रांच खुलेंगी, जनता का भी काम होगा।
नोएडानोएडा में बिजली विभाग के बिलिंग काउंटर खुलेंगे। बिजली से जुड़े अन्य काम भी होंगे। परिवहन विभाग में रोड टैक्स समेत दूसरे शुल्क जमा कर सकेंगे। जीएसटी में बकाया टैक्स आम दिनों की तरह जमा कर सकेंगे। बैंक भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और आम लोगों का काम होगा।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…