छह घंटे में दिल्ली से पटना! 130 किमी से अधिक रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कैसे बढ़ेगी स्पीड
Updated on
21-12-2023 02:51 PM
नई दिल्ली: देश में इस समय 35 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है लेकिन यह करीब आधी स्पीड से चल रही है। अब रेलवे इसकी स्पीड बढ़ाने की तैयारी में है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोक सभा में बताया कि वंदे भारत को 110 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए कई स्थानों पर सेफ्टी फेंसिंग लगाई जाएगी। इतना ही नहीं इसे 130 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलाने के लिए पूरे ट्रैक पर सेफ्टी फेंसिंग की जाएगी। अगर इस ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से चलाया जाए तो यह दिल्ली से पटना की करीब 1000 किमी की दूरी करीब सवा छह घंटे में पूरी कर लेगी।
सिगनल, ट्रैक इन्फ्रास्ट्रक्चर और फेंसिंग की दिक्कतों के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को पूरी स्पीड से नहीं चलाया जा सकता है। वैष्णव ने कहा कि रेलवे में सेफ्टी को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पटरियों की निगरानी, मेंटनेंस और मरम्मत के लिए एक व्यापक व्यवस्था बनाई गई है। इसमें मॉडर्न ट्रैक स्ट्रक्चर का इस्तेमाल, ट्रैक्स की नियमित निगरानी, गड़बडियों का पता लगाने के लिए अल्ट्रासॉनिक डिटेक्शन टेस्ट और मैकेनाइज्ड ट्रैक मेंटनेंस शामिल है। उन्होंने कहा कि 110 से 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में फेंसिंग अनिवार्य है जबकि इससे अधिक रफ्तार के लिए पूरे ट्रैक की फेंसिंग मिनिमम स्टैंडर्ड है।
परिचालन रोकने की घटनाएं
वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन में व्यवधान डालने संबंधी घटनाओं के बारे में रेल मंत्री ने कहा कि इस साल जनवरी से नवंबर तक इस तरह की चार घटनाएं सामने आई हैं। इनके लिए जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने जीआरपी, जिला पुलिस और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर कई कदम उठाए हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…