Select Date:

दिल्ली विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में : आखिरी लीग मैच में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

Updated on 15-03-2024 12:34 PM

दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के सीजन-2 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया। इस जीत के बाद दिल्ली में पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल की।

अरुण जेटली मैदान पर गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 13.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 129 रन बनाते हुए जीत हासिल की। ओपनर शेफाली वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुनीं गई। उन्होंने 37 बॉल पर 71 रनों की आतिशी पारी खेली।

बेंगलुरु-मुंबई के विजेता से खिताबी मुकाबला
दिल्ली की टीम का खिताबी मुकाबला 17 मार्च को एलिमिनेटर की विजेता टीम से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। एलिमिनेटर मुकाबला 15 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा।

दिल्ली ने 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ टॉप पोजिशन हासिल की है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस 8 में से 5 जीत के साथ 10 अंक ही हासिल कर सकी और दूसरे नंबर पर रही। बेंगलुरु ने 4 जीत और 4 हार के साथ 8 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

लेनिंग-कैप्सी जल्दी आउट, शैफाली-रोड्रिग्ज ने संभाला
127 रन का टारगेट चेज करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। टीम ने चौथे ओवर में 31 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। यहां कप्तान मेग लेनिंग 18 और एलिस कैप्सी शून्य पर पवेलियन लौट गई। ऐसे में ओपनर शेफाली वर्मा ने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ मिलकर पारी को जीत की देहलीज तक पहुंचा दिया।

शेफाली 71 रन बनाकर आउट हुई तब तक टीम का स्कोर 125 रन हो चुका था। जेमिमा ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया। गुजरात की ओर से तनुजा कंवर को दो सफलताएं मिली, शेष गेंदबाज खाली हाथ रहीं।

गुजरात ने लगातार विकेट गंवाए, बड़ा स्कोर नहीं बना सकी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले ओवर में एक रन के टीम स्कोर पर कप्तान बेथ मूनी का विकेट गंवाया। वे खाता भी नहीं खोल सकीं। शुरुआती 10 ओवर में टीम ने लगातार विकेट गंवाए। एक समय टीम का स्कोर 48/5 था।

ऐसे में भारती फूलमाली ने 42 और कैथरीन ब्राइस ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम का स्कोर 100 पार कराया। निचले क्रम की बल्लेबाज भी खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। टीम की 10 में से 7 बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकीं। दिल्ली की ओर से मारिजैन कैप, शिखा पांडे और मिन्नु मनी ने दो-दो विकेट लिए। एक विकेट जेस जोनासेन के हिस्से आया।

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजैन कैप, मिन्नु मनी, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल और अश्वनी कुमारी

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, लौरा वोल्वार्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, फीब लिचफील्ड, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, सयाली सथगरे, प्रिया मिश्रा, ली ताहुहू, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, तरन्नुम पठान और वेदा कृष्णमूर्ति



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.