Select Date:

सस्ती शराब के लिए दिल्लीवालों को अब गुड़गांव नहीं भागना पड़ेगा, प्रीमियम ब्रांड भी मिलेंगे, क्या है सरकार का प्लान?

Updated on 06-10-2025 12:55 PM
नई दिल्ली: दिल्लीवालों को अब सस्ती शराब के लिए गुड़गांव या हरियाणा के किसी दूसरे शहर में नहीं जाना होगा। हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार प्रीमियम शराब की कीमतों को कम करने की योजना बना रही है। इसका मकसद इन कीमतों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के दूसरे शहरों के बराबर लाना है।

खबर है कि एक आबकारी समिति ने इस बारे में एक बैठक की है। इस समिति को 'पारदर्शी और सामाजिक रूप से सुरक्षित' शराब नीति बनाने के लिए बनाया गया है। इस मंत्री स्तरीय समिति की अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश साहिब सिंह कर रहे हैं। उनके साथ कुछ और मंत्री भी इस समिति के सदस्य हैं

कब तक तैयार होगी नई नीति?

सूत्रों के मुताबिक नई शराब नीति अगले एक महीने में तैयार हो जाएगी। हाल ही में हुई बैठक में कई खास बातों पर चर्चा हुई। इनमें तय खुदरा मार्जिन, एक्साइज ड्यूटी, दिल्ली में बीयर पीने की कानूनी उम्र और प्रीमियम ब्रांड की उपलब्धता जैसे मुद्दे शामिल थे।
भारतीय ब्रांड की शराब की कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन, लोग अक्सर प्रीमियम शराब खरीदने के लिए दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर गुड़गांव (गुरुग्राम) जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि दिल्ली में 'प्रति बोतल' के हिसाब से खुदरा मार्जिन तय होता है। वहीं गुड़गांव में ऐसा कोई तय खुदरा मार्जिन नहीं है। इससे सिर्फ गुड़गांव ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा में शराब सस्ती दर पर मिलती है।

गुड़गांव में क्यों सस्ती है शराब?

गुड़गांव की शराब नीति दिल्ली से अलग है। वहां के व्यापारियों को कीमतें और छूट तय करने की आजादी होती है। इसकी वजह यह है कि वे लाइसेंस की नीलामी के दौरान बहुत बड़ी रकम चुकाते हैं। यह न्यूनतम आरक्षित मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये होता है, जो नीलामी में और भी बढ़ जाता है। इसलिए, उन्हें छूट और ऑफर देकर अपनी लागत वसूल करनी पड़ती है। वहीं, दिल्ली में इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL) पर खुदरा मार्जिन 50 रुपये प्रति बोतल और विदेशी शराब पर 100 रुपये प्रति बोतल तय है।
इस तय मार्जिन के कारण, दिल्ली में सरकारी निगम 1000 रुपये से ज्यादा कीमत वाली प्रीमियम इम्पोर्टेड शराब नहीं रखते हैं। इसी वजह से ग्राहक प्रीमियम ब्रांड खरीदने के लिए पड़ोसी शहरों, खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद जाते हैं।

फिर से शुरू होंगी प्राइवेट दुकानें

सूत्रों के अनुसार राजधानी में सरकारी दुकानों के साथ-साथ निजी शराब की दुकानें फिर से शुरू करने की योजना है। यह व्यवस्था नवंबर 2021 से पहले भी थी। मौजूदा नीति के तहत, प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध नहीं हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस समस्या को ठीक करने के लिए, सरकार अब सभी दुकानों पर प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। इसके अलावा, बीयर पीने की कानूनी उम्र को 25 साल से घटाकर 21 साल करने पर भी चर्चा चल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.