किसी काम के नहीं दिल्ली के आधे दर्जन कोच, सपोर्टिंग स्टाफ पर गाज गिरनी तय, वॉर्नर का भी कटेगा पत्ता?
Updated on
17-04-2023 07:55 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के अगले सत्र में कम कोचिंग स्टाफ के साथ उतर सकता है जबकि इस सत्र के आखिर में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के भविष्य को लेकर फैसला किया जा सकता है। जहां तक डेविड वॉर्नर का सवाल है तो वर्तमान सत्र में उन्होंने अभी तक टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए हैं और अगर वह खुद केवल बल्लेबाजी पर ही ध्यान केंद्रित करने का फैसला नहीं करते हैं तो उनका सत्र के आखिर तक कप्तान बने रहना तय है।
दिल्ली को मौजूदा आईपीएल में अभी तक अपने पांचों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अगर वह गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच हार जाता है तो फिर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान कोचिंग स्टाफ में क्रिकेट निदेशक के रूप में सौरव गांगुली, पोंटिंग (मुख्य कोच), जेम्स होप्स (सहायक कोच), अजीत आगरकर (सहायक कोच), शेन वॉटसन (सहायक कोच), प्रवीण आमरे (सहायक कोच), बीजू जॉर्ज (सहायक कोच) शामिल हैं।
इस फ्रेंचाइजी पर नजर रखने वाले आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, 'निश्चित तौर पर सत्र के बीच में कोई फैसला नहीं किया जाएगा लेकिन लगातार दो सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण फ्रेंचाइजी के दो सह मालिक जेएसडब्ल्यू और जीएमआर जब बैठक करेंगे तो सत्र के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाएगी।'
उन्होंने कहा, 'इसलिए निश्चित तौर पर अगले सत्र में इतना बड़ा कोचिंग स्टाफ नहीं होगा। इनमें से कुछ को हटाया जा सकता है।' आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली की टीम को अभी भी पहली जीत की तलाश है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…