Select Date:

बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने वाली दिल्ली की यूट्यूबर गिरफ्तार:झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख लूटे थे

Updated on 07-12-2022 05:47 PM

दिल्ली पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है जिसने एक बिजनेसमैन काे हनीट्रैप करके उससे 80 लाख रुपए लूटे थे। नमरा कादिर नाम की इस यूट्यूबर ने प्राइवेट कंपनी के मालिक को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।

कादिर को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। कादिर का पति और मामले में सह-आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कादिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे रिमांड में ले लिया गया है। उसने विक्टिम से जो पैसा और सामान लिया था, उसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। उसके पति को भी जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।

22 साल की कादिर के यूट्यूब पर 6.17 लाख सब्सक्राइबर्स
नमरा कादिर की उम्र 22 साल है और यूट्यूब पर उसके 6.17 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उसके खिलाफ बादशाहपुर के 21 साल के दिनेश यादव ने अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कादिर और उसके पति ने अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।

कोर्ट की तरफ से यह याचिका खारिज होने के बाद उनके खिलाफ नोएडा सेक्टर 50 के थाने में 26 नवंबर को FIR रजिस्टर की गई। इस रिपोर्ट में लिखा गया कि कादिर और बेनीवाल दिल्ली के शालीमार गार्डन के रहने वाले हैं।

अपने चैनल पर बिजनेस प्रमोट करती थी कादिर
ऐडवर्टाइजिंग फर्म चलाने वाले बिजनेसमैन दिनेश ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वह कादिर के कॉन्टैक्ट में आया। तब पति बेनीवाल भी उसके साथ था। कादिर ने अपने चैनल पर उसका बिजनेस प्रमोट करने के लिए 2 लाख रुपए मांगे।

दिनेश ने बताया, ‘कुछ दिन बाद कादिर ने मुझे बताया कि वह मुझे पसंद करती है और शादी करना चाहती है। इसके बाद हम दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। अगस्त में कादिर और बेनीवाल के साथ मैं क्लब गया, जहां उन्होंने रात को एक रूम बुक किया। अगली सुबह जब मैं सोकर उठा तो कादिर ने मुझसे सारे बैंक कार्ड और स्मार्ट वॉच मांगे। उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उसकी बात नहीं मानी तो वह मुझे रेप के झूठे केस में फंसा देगी।‘

दिनेश के मुताबिक उन दोनों ने मिलकर उससे 80 लाख रुपए से ज्यादा की रकम और गिफ्ट आइटम लिए हैं। जब इस बारे में दिनेश ने अपने पिता को बताया तो वे उसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.