परिसीमन रिपोर्ट और हिजाब विवाद भाजपा की ही देन, चुनावी लाभ के लिए दी हवा : महबूबा मुफ्ती
Updated on
13-02-2022 06:46 PM
श्रीनगर । केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर के लिए परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट और कर्नाटक में हिजाब विवाद पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। महबूबा ने कहा कि दोनों मुद्दे ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा के एजेंडे के तहत ही भाजपा के सत्ता में बनाए रखने के लिए तैयार किए गए हैं।
उत्तरी कश्मीर के लाडरवन (कुपवाड़ा) में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा पूरे देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के चुनावों को देखते हुए हम कह सकते हैं कि चुनावी फायदे के लिए ही भाजपा ने एक साजिश के तहत हिजाब विवाद को हवा दी है। जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का प्रारुप भी देश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी फायदे को देखकर ही तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में सभी राजनीतिक नेताओं को इसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए। हिजाब को लेकर जो विवाद पैदा हुआ है, उससे छात्राओं के घबराना नहीं चाहिए। यह मुस्लिम ड्रेस कोड और संस्कृति का एक हिस्सा है। भाजपा और आरएसएस, गांधी के भारत को गोडसे के हिंदुस्तान में बदलाना चाहते हैं। वह हरेक की जिंदगी को मुश्किल बनाने पर तुले हैं। हिजाब को लेकर विवाद उत्तर प्रदेश के चुनावों में भाजपा को फायदा पहुंचाने की नीयत से पैदा किया गया है।
परिसीमन संबंधी सवाल के जवाब में उनहोंने कहा कि परिसीमन आयोग की प्रस्तावित अंतरिम रिपोर्ट ने अराजकता पैदा कर दी है जो सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाती है। कश्मीर में ही नहीं राजौरी-पुंछ, डोडा और जम्मू में भी लोग इस रिपोर्ट से नाखुश हैं। राजौरी-पुंछ को 2026 के बाद अलग करना चाहिए। इसके अलावा राजौरी, पुंछ व डोडा-किश्तवाड़ के लिए अलग-अलग दो सांसद भी होने चाहिए। भाजपा सिर्फ लोगों को अपने फायदे के लिए बांट रही है। परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट भी कुछ ऐसा ही संकेत देती है।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…