Select Date:

लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग; राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण कानून में संशोधन पर हुई चर्चा

Updated on 08-12-2022 05:41 PM

संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार 7 दिसंबर से शुरू हुआ। यह सत्र 17 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान सरकार संसद में 16 बिल पेश करेगी। पहले दिन जहां राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 पर चर्चा हुई। जबकि लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग उठी। दोनों सदनों की कार्रवाई गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगी।

राज्य सभा के 258वें सत्र का पहला दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए भी खास रहा।जो बतौर राज्यसभा स्पीकर कार्रवाई का उनका पहला दिन था।

दूसरे दिन की कार्रवाई से पहले कांग्रेस की मीटिंग
गुरुवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस संसदीय दल की मीटिंग करेगी।सदन के पटल की रणनीति बनाने के लिए संसदीय दल कार्यालय में यह बैठक होगी। जो सुबह 10.15 बजे से होने वाली है। इसमें सोनिया गांधी बैठक में शामिल हो सकती हैं, इसके बाद सोनिया भारत जोड़ो यात्राा में शामिल होंगी।

इन बड़े मुद्दों पर हुई बहस
पहले दिन दोनों सदनों में करीब 15 दिवंगत नेताओं और हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद वन्य जीव संरक्षण संशोधन बिल, समुद्री जलदस्युतारोधी विधेयक 2019, बहु-राज्य सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक पर चर्चा हुई। हालांकि बीच में दो बार लोकसभा की कार्रवाई रोकी भी गई।

लोकसभा में भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने शून्यकाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून उठाने की मांग की। उन्होंने कहा- देश में खेती और आवासीय भूमि सीमित है। कई संसाधन सीमित हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाना जरूरी हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.