ये भी दावेदार हैं मैदान में
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विपक्ष के पास जब तक कोई चेहरा नहीं होगा तब तक बीजेपी को टक्कर देना बहुत मुश्किल होगा।विपक्ष की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार को पीएम के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था। मगर विपक्ष की ओर से अब तक कोई एक राय नहीं बनी हैं। हालांकि ममता बनर्जी जिस तरह से ऐक्टिव हैं और लगातार विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रही है। उससे ऐसा जरूर लग रहा है कि ममता बनर्जी विपक्ष का चेहरा बन सकती है। उधर नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं उनकी कोई इच्छा नहीं है कि वह प्रधानमंत्री बनें। हालांकि राहुल गांधी के नाम की चर्चा भी अब प्रधानमंत्री फेस को लेकर समाप्त हो चुकी है। ऐसे में प्रियंका गांधी का नाम सामने आना लाजमी है।
