Select Date:

मुंबई में MVA और BJP का प्रदर्शन:शिंदे सरकार के खिलाफ MVA मोर्चा निकालेगी, भाजपा का माफी मांगो आंदोलन होगा

Updated on 17-12-2022 05:30 PM

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ आज महा विकास अघाड़ी (MVA) का 'हल्ला बोल' विरोध प्रदर्शन होगा। इसमें कई छोटी-छोटी पार्टियां शामिल होंगी। यह प्रदर्शन महाराष्ट्र के साथ किए गए अन्याय और कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में मराठी भाषियों के खिलाफ अत्याचार को लेकर किया जाएगा। प्रोटेस्ट में एनसीपी नेता शरद पवार भी शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर, इसके जवाब में भाजपा भी प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा का कहना है कि MVA ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। इसीलिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।

नाना पटोले बोले- प्रदर्शन के ऐलान से भाजपा डर गई
MVA ने कहा कि हमारे प्रदर्शन के ऐलान से भाजपा सरकार डर गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि MVA के विरोध मार्च से भाजपा डर गई। उनका यह प्रदर्शन लोगों का भाजपा सरकार के प्रति अपने विरोध को सामने लाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का विरोध मार्च हास्यास्पद है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस, जो MVA में हैं।

भाजपा का होगा माफी मांगों आंदोलन
भाजपा नेता आशीष शेलार ने भी जवाब में माफी मांगों आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के लोग लगातार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। संजय राउत ने अंबेडकर की जन्मभूमि पर विवाद पैदा करने की कोशिश की है। सुषमा अंधारे ने भगवान राम, भगवान कृष्ण, संत ज्ञानेश्वर और संत एकनाथ के साथ-साथ वारकरी समुदाय का अपमान किया है।

शेलार ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि अपने बयानों पर शिवसेना के नेता माफी मांगें।

2500 पुलिसकर्मी तैनात
इस प्रदर्शन के लिए करीब 2500 पुलिस कर्मियों की तैनाती हुई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों को प्रोटेस्ट की जानकारी इस शर्त पर दी गई है कि ट्रैफिक डिपार्टमेंट से भी परमिशन लेनी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.