Select Date:

सनकी बंगाली पत‍ि ने मामूली झगड़े पर पत्‍नी और 2 बच्‍चों को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

Updated on 19-05-2026 12:09 PM
दरभंगा: जिले के पतोर थाना क्षेत्र चंदनपट्टी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक शक्ल अख्तियार कर ली। एक सनकी शख्स खून का ऐसा प्यासा हुआ कि उसने पूरे घर को ही अपनों के खून से नहला दिया। मंगलवार को इस खौफनाक वारदात में एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।


घर में ही कर दिया खून-खराबा

ये सबकुछ तब हुआ जब हिंसक रुप धारण करते हुए एक सनकी पति ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर दी। वहीं उसने खुद को भी उसने घायल कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेज दिया जबकि हत्यारे को हिरासत में लेते हुए उसे इलाज के लिए डीएमसीच कराया है।

मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले

मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला अंतर्गत कुंडी थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय फूल कुमारी दास, उसके सात वर्षीय पुत्र ह्रदय दास और छह वर्षीय पुत्री संध्या दास के रूप में हुई है। वहीं, पांच वर्षीय सोन दास गंभीर रूप से घायल है और डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है।

मामूली बात पर घर में कर दिया खून-खराबा

बताया जाता है कि आरोपी संदीप दास परिवार के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते संदीप का गुस्सा हिंसक हो उठा और उसने डंडे और लोहे की रॉड से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से ही आरोपी को दबोचा

मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि सुबह में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद संदीप ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दरभंगा के पतोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.