फॉर्म में लौट आया 'देसी बॉय', करुण नायर आज निकालेंगे तिहरा शतक जैसी कसर, अंग्रेज भूल जाएंगे दादागिरी
Updated on
01-08-2025 02:08 PM
लंदन: सीरीज बराबरी का लक्ष्य लेकर उत्तरी भारतीय क्रिकेट टीम लंदन के ओवल में गुरुवार से शुरू हुए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन उम्मीद के मुताबिक आगाज नहीं कर पाई। बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक पाए। भारत ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट जल्दी गंवा दिए। बारिश के कारण पहली बार खेल रुकने से पहले साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने विकेट पर टिक कर साझेदारी आगे बढ़ाने की अच्छी कोशिश की। लेकिन, शुभमन (21 रन, 35 बॉल, 4 फोर) के रन आउट होने से टीम इंडिया को करारा झटका लगा। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में साई (38 रन) के अलावा रविंद्र जडेजा (9) और ध्रुव जुरेल (19) भी जल्दी-जल्दी आउट हुए।
इसके बाद वाशिंगटन सुंदर (19*) और करुण (52*) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सुनिश्चित किया कि भारत स्टंप्स तक कोई और विकेट न गंवाए। इस दौरान करुण ने टेस्ट में अपनी दूसरी फिफ्टी भी पूरी की। यह 2016 में ट्रिपल सेंचुरी बनाने के बाद करुण की टेस्ट में पहली फिफ्टी भी है। आज जब दूसरे दिन करुण नायर उतरेंगे तो उनसे तिहरा शतक जैसी पारी की उम्मीद होगी। भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक छह विकेट पर 204 रन बनाए। इससे पूर्व, घास की मौजूदगी वाले पिच के मद्देनजर इंग्लैंड ने इस निर्णायक टेस्ट में टॉस जीतकर कंडीशन का फायदा उठाने के लिए पहल बोलिंग की। पहले दिन के खेल में बारिश ने बार-बार खलल डाला और लंच और टी-ब्रेक समय से पहले लिए गए।
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल जल्दी लौटे भारतीय पारी का आगाज अच्छा नहीं रहा। दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल 38 रन के टीम योग पर वापस लौट गए। मैनचेस्टर के चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में शून्य पर आउट होने वाले यशस्वी महज 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। मौजूदा सीरीज में पहली बार इलेवन में शामिल गए इंग्लिश पेंसर गस एटकिंसन ने उन्हें पारी के चौथे ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहला झटका दिया
वहीं, सीरीज में बल्ले से अब तक बेहद अच्छा प्रदर्शन करने वाले राहुल पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर पेसर क्रिस वोक्स का शिकार हुए। राहुल ने वोक्स की ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद पर कट शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बॉल बल्ले का किनारा लेकर स्टंप से जा टकराई। सुदर्शन और शुभमन ने अचानक आई बारिश से पहले साझेदारी जमाई। पारी के 23वें ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।
शुभमन गिल के रन आउट ने लगाया ब्रेक बारिश रुकने के बाद खेल दोबारा बहाल होने के बाद भारत को बड़ा झटका लगा, जब विकेट पर अच्छी तरह जम चुके और सीरीज में एक और बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार दिख रहे शुभमन ने रन आउट होकर अपना विकेट गंवा दिया। पारी के 28वें ओवर में एटकिंसन की दूसरी गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड पर शॉट खेला और रन लेने के लिए विकेट से काफी आगे बढ़ गए, लेकिन बॉल एटकिंसन के बेहद करीब थी और उन्होंने उसे उठाकर सीधे थ्रो करते हुए स्टंप पर सटीक निशाना लगाते हुए उन्हें पवेलियन लौटाया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…