Select Date:

जनरेशन हुंडई क्रेटा का डिजाइन स्केच जारी मिड साइज SUV में ADAS सहित 70+ सेफ्टी फीचर मिलेंगे, 16 जनवरी को होगी लॉन्च

Updated on 09-01-2024 02:39 PM

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी अपकमिंग मिड साइज SUV क्रेटा का डिजाइन स्केच जारी किया है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर जारी किया था। इसके बाद सेफ्टी फीचर्स और मैकेनिकल स्पेक्स का खुलासा किया था। न्यू जनरेशन हुंडई क्रेटा में लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सहित 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

इससे पता चलता है कि हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को बिल्कुल नया फेसिया मिलेगा, जो कंपनी के नए मॉडल्स के अनुरूप अधिक मस्कुलर है। दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी फेसलिफ्टेड क्रेटा को 16 जनवरी 2024 को लॉन्च करेगी। यह 7 वैरिएंट्स- E, EX, S, S(O), SX, SX टेक और SX (O) में आएगी। बायर्स इसे 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑशियल डीलरशिप से या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

हुंडई ने सेकेंड जनरेशन क्रेटा को भारत में 2020 में लॉन्च किया था और इसके बाद अब थर्ड जनरेशन में इसे पहला बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। इसकी कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, फोक्सवैगन टाइगन और सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस से रहेगा।

36 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
हुंडई का कहना है कि अपकमिंग SUV में 36 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, कार में सभी पैसेंजर के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं।

19 लेवल-2 ADAS फीचर
फेसलिफ्ट क्रेटा में नई वरना सेडान की तरह लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी जाएगी। ADAS के तहत मिलने वाले फीचर्स की डिटेल फिलहाल शेयर नहीं की गई है। अनुमान है कि इसमें सेंसर्स और फ्रंट कैमरा के जरिए क्रेटा में फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

2024 हुंडई क्रेटा : डिजाइन और कलर ऑप्शन
टीजर में इसके कुछ डिजाइन अपडेट की जानकारी मिली है। हुंडई ने नई क्रेटा को ‘सेंसुइस स्पोर्टीनेस’ डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है और इसके फ्रंट में H-शेप के LED DRL's स्ट्रिप, नई और स्प्लिट क्वाड-बीम हेडलाइट सेटअप (वर्टिकल पोजिशन), नई बड़ी रेडिएटर ग्रिल और नया बंपर दिया गया है।

टीजर में रियर की साफ झलक दिख रही है और इसमें न्यू डिजाइन टेलगेट, कनेक्टेड LED टेललैंप और दो एल शेप्ड LED DRL's पेटर्न दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वैरिएंट स्पेसिफिक बैजिंग और नया बंपर भी मिलेगा। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील को छोड़कर ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएंगे।

अपकमिंग हुंडई क्रेटा 6 मोनो-टोन कलर ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें रोबस्ट एमराल्ड पर्ल (नया), फिएरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट और टाइटन ग्रे शामिल हैं। इसके अलावा एक डुअल-टोन कलर ऑप्शन- ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट मिलेगा। कुल मिलाकर SUV अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक भारी दिख रही है और इसका लुक पहले से ज्यादा बोल्ड हो गया है।

2024 हुंडई क्रेटा : इंटीरियर डिजाइन
इंटीरियर के मामले में नई हुंडई क्रेटा हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी। इसमें पहले की तरह ड्यूल-टोन थीम दी गई है। कार का डैशबोर्ड पर पूरी तरह से नया और ज्यादा प्रीमियम नजर आ रहा है, जिस पर किया सेल्टोस की तरह ड्यूल स्क्रीन सेटअप दिया गया है।

पैसेंजर साइड में डैशबोर्ड के ऊपर वाले हिस्से में पियानो ब्लैक पैनल में साइड AC वेंट्स और नीचे एम्बिएंट लाइटिंग के साथ नया ओपन स्टोरेज एरिया मिलेगा। न्यू जनरेशन क्रेटा में नए पतले सेंट्रल AC वेंट्स के साथ नया टच इनेबल क्लाइमेट कंट्रोल पेनल भी दिया जा सकता है।

सेंटर कंसोल का नीचला हिस्सा अभी भी क्लाइमेट कंट्रोल पैनल तक जा रहा है, लेकिन यहां पर कंपनी ने बदलाव किए हैं। इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग डॉक (एम्बिएंट लाइटिंग के साथ), गियर शिफ्टर और फ्रंट कपहोल्डर मिलेंगे।

2024 हुंडई क्रेटा : परफॉर्मेंस
नई हुंडई क्रेटा को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (115ps/144nm), 1.5-लीटर का डीजल इंजन (115ps/250nm) मिलेगा।

इसके अलावा इसमें हुंडई वरना वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (160ps/253nm) भी दिया जाएगा। कार में चार ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल, IVT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल है।

2024 हुंडई क्रेटा : फीचर्स
नई क्रेटा में ड्यूल कैमरा डेशकैम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन AC, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे नए फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें पहले की तरह फ्रंट वेंटीलेटेड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, 10.25-इंच टचस्क्रीन और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS),सभी वैरिएंट्स में पिछली सीट पर पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, एडजस्टेबल रियर हैडरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर बेंच और 2-स्टेप रिक्लाइनर सीट, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.