मुख्यमंत्री होने के बावजूद उनकी छोटी बहन आज भी चाय बेचती हैं, जानिए सीएम योगी ने क्या कहा
Updated on
01-08-2023 12:48 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड में परिवार आज भी गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहा है। उनकी छोटी बहन चाय की दुकान चलाती हैं। योगी से जब इसका जिक्र किया गया और पूछा गया कि मुख्यमंत्री के आसपास ही लोग काफी धन अर्जित कर लेते हैं। ऐसे में इस बात को वह किस तरह से देखते हैं? तो योगी ने कहा कि सबसे बड़ा योगी वह है, जो स्वयं की मेहनत से संतुष्ट है। स्वयं के परिश्रम से संतुष्ट है।
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उनकी छाेटी बहन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने 30 साल आपको राखी नहीं बांधी। 2022 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि आप घर छोड़कर योगी बनने के लिए निकले हैं तो वो भिक्षा मांगने वाले संतों में आपको ढूंढ रही थीं लेकिन मिले नहीं आप। बहुत मुश्किल हुआ होगा न उन्हें? इस सवाल पर योगी ने कहा कि देखिए ये सबके जीवन में आता है। लेकिन मुझे लगता है कि इन चीजों को हमें केवल अपने स्वयं के स्मरण के लिए रखना चाहिए। कई वर्षों तक ये चीजें चलती रहती हैं, मुझे लगता है ये ही जीवन है।
फिर पूछा गया कि एक इंटरव्यू में बहन ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई लोग उनसे कहते थे कि आपको शर्म नहीं आती। आप मुख्यमंत्री की बहन हैं और आप चाय की दुकान चलाती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उनको ये एक ही बात कहूंगी कि मैं गरीब हूं, ये मेरा नसीब है। शर्म तब आनी चाहिए, जब आप कोई गंदा काम कर रहे हों। किसी के हक का छीनकर खा रहे हों। मैं तो मेहनत करके अपनी गुजर बसर कर रही हूं।"
मुख्यमंत्री से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के आसपास ही लोग काफी धन अर्जित कर लेते हैं। ऐसे में इस बात को वह किस तरह से देखते हैं? योगी ने इस पर कहा, " देखिए व्यक्ति को कभी भी धन और वैभव संतुष्टि नहीं दे सकती है। सबसे बड़ा योगी वह है, जो स्वयं की मेहनत से संतुष्ट है। स्वयं के परिश्रम से संतुष्ट है। दूसरों की मेहनत से कुछ प्राप्त करना और छीन लेना, ये तो डकैती है। इसके अलग-अलग रूप आप समाज में देख सकते हैं। ये ही अंतर है एक योगी और सांसारिक मनुष्य में।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…