CSK को हराने के बावजूद SRH की नींद हराम! 3 पॉइंट में समझें कैसे एक गलती से होगी प्लेऑफ से बाहर
Updated on
26-04-2025 01:23 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली जीत ने टीम को थोड़ा सहारा दिया है। मुंबई इंडियंस से लगातार हार के बाद एसआरएच ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके को हराकर शानदार वापसी की। अब एसआरएच को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर सभी मैच जीतती है तो हैदरबाद के 16 अंक होंगे। यही सोचकर कि किसी मैच में गलती न हो जाए हैदराबाद टीम मैनेजमेंट और उसके प्लेयर्स की नींद उड़ी होगी।
पहला पॉइंट: आईपीएल 2025 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एसआरएच को बचे सभी मैच जीतने होंगे मुंबई इंडियंस से हारने के बाद एसआरएच के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा था। लेकिन, सीएसके को हराकर उन्होंने आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में टॉप चार में जगह बनाने की उम्मीद जिंदा रखी है। पिछले सीजन में एसआरएच फाइनल तक पहुंची थी। एसआरएच के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित थोड़ा मुश्किल है। कप्तान पैट कमिंस की टीम को अपने बाकी बचे 5 मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। उन्हें 16 अंक तक पहुंचने की कोशिश करनी होगी। माना जाता है कि 16 अंक आमतौर पर टॉप-4 में जगह बनाने के लिए काफी होते हैं। इससे दूसरी टीमों के नतीजों पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ता।
दूसरा पॉइंट: अगर पांच में से एक मैच में मिली हार तो क्या होगा? एसआरएच चार मैच जीतकर 14 अंकों तक भी पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें दूसरी टीमों के हारने की दुआ करनी होगी। खासकर उन टीमों के जो टॉप-4 के आसपास हैं। ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। एसआरएच अभी भी रेस में बनी हुई है। अगर वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरह पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन कर पाते हैं, तो कुछ भी मुमकिन है।
तीसरा पॉइंट: एसआरएच 5 में से अगर दो मैच हारी तो क्या होगा? टीम अगर बचे पांच मैचों में से दो मैच हारती है तो उसका प्लेऑफ का सफर खत्म हो जाएगा। 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन है।एसआरएच के अगले पांच मैच उन टीमों के साथ हैं जो उनसे ऊपर हैं। इसकी शुरुआत टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ मुकाबले से होगी। जीटी से अहमदाबाद में खेलने के बाद, एसआरएच अपने दो घरेलू मैच दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम बेंगलुरु और लखनऊ जाएगी, जहां उनके आखिरी दो मैच होंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…