बैन होने का खतरा मंडरा रहा, फिर भी पाकिस्तानी की अकड़ तो देखिए, आईसीसी को धमका रहा
Updated on
04-02-2026 12:36 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले अपने मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होने वाली है। पीसीबी की तरफ से मैच को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जानकारी दी कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप में खेलेगा लेकिन भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगा।
पाकिस्तान पर एक्शन हो सकता है
भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की वजह से आईसीसी पाकिस्तान पर एक्शन ले सकता है। मैच नहीं होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को पाकिस्तान से वसूला जा सकता है। इसके साथ ही पाकिस्तान पर बैन भी लगाया जा सकता है। पाकिस्तान पहले टूर्नामेंट के सभी मैच खेलने के लिए राजी हो गया था। अब उसने भारत के खिलाफ मुकाबले छोड़ने का फैसला किया है।
बासित अली ने आईसीसी को चैलेंज किया
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने आईसीसी को चैंलेज किया है कि पाकिस्तान को बैन करके देख लो। उन्होंने पिछले विश्व कप के उन मैचों को उदाहरण दिए जब एक टीम ने दूसरी टीम से खेलने को मना कर दिया था। बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने 1996 के वर्ल्ड कप में अपने मैच नहीं खेले थे। दो पॉइंट गंवाने के अलावा क्या उन पर कोई और पेनल्टी लगाई गई थी? इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने 2003 के वर्ल्ड कप में मैच छोड़ दिए थे। क्या उन्हें कोई और पेनल्टी झेलनी पड़ी थी? और ऐसी बातें हो रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बैन लगा दिया जाएगा। करके देख लो!'
आईसीसी से की लेटर की मांग
पीसीबी ने अभी तक आईसीसी को आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। बासित अली ने आगे कहा- अब आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से रिक्वेस्ट की है कि अपने फैसले पर विचार करें या फिर फॉर्मली अपना फैसला बताए। क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने आईसीसी को लेटर लिखकर बताया था कि वे पाकिस्तान में नहीं खेलेंगे? मैं आईसीसी में सभी को चैलेंज करता हूं कि मुझे बीसीसीआई का लेटर दिखाएं। पीसीबी कैसे पाकिस्तान सरकार के फैसले को इग्नोर कर सकता है? यह फैसला शिर्फ पाकिस्तान सरकार ही कर सकती है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलेगी या नहीं।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…