सरफराज खान के टीम में होने के बाद भी 18 साल के खिलाड़ी पर भरोसा, मुंबई ने आयुष म्हात्रे को बनाया कप्तान
Updated on
13-08-2025 02:36 PM
नई दिल्ली:बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 18 अगस्त से 9 सितंबर तक किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन तमिलनाडु क्रिकेट संघ करवाती है। तमिलनाडु में क्रिकेट के जनक माने जाने वाले मोथावरपु वेंकट महिपति नायडू के नाम पर बुची बाबू टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार 1909/10 में हुआ था। पिछले सीजन यह 12 साल के अंतराल के बाद वापस आया। इस सीजन में तमिलनाडु की दो टीम प्रेसिडेंट इलेवन और टीएनसीए इलेवन के साथ चौदह टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें एक टीम मुंबई की भी है।
आयुष म्हात्रे को मिली कप्तानी
इस रेड बॉल टूर्नामेंट के लिए मुंबई की टीम घोषित हो गई है। 18 साल का आयुष म्हात्रे को मुंबई का कप्तान बनाया गया है। टीम में सरफराज खान , हार्दिक तमोरे, आकाश पारकर और रॉयस्टन डायस जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। इसके बाद भी आयुष को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। 18 साल के आयुष म्हात्रे का कद मुंबई क्रिकेट में काफी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए सभी को काफी प्रभावित किया था।
अंडर-19 टीम के कप्तान भी आयुष
आयुष म्हात्रे भारतीय अंडर-19 टीम के भी कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने हाल में ही इंग्लैंड का दौरा किया था। वहां वनडे सीरीज में भारत को जीत मिली जबकि यूथ टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही। यूथ टेस्ट की चार पारियों में आयुष के बल्ले से दो शतक निकले थे। इसके अलावा 80 रनों की पारी भी थी। अपने करियर में उन्होंने अभी तक 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 2 शतक की मदद से 504 रन बनाए हैं। 7 लिस्ट ए मैच में 458 और 7 ही टी20 में 240 रन बनाए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…