World Cup में हार के बावजूद रोहित शर्मा ही होंगे भारत के कप्तान, चाहकर भी नहीं हटा सकता BCCI
Updated on
21-11-2023 01:59 PM
अहमदाबाद: विश्व कप जीतने का सपना पूरा नहीं होने पर रविवार की रात को जब रोहित शर्मा मोटेरा स्टेडियम से बाहर निकलते हुए अपने पास से गुजरने वाले हर खिलाड़ी से हाथ मिला रहे थे तो निश्चित तौर पर वह काफी अकेलापन महसूस कर रहे होंगे। भले ही ऐसा लग रहा होगा कि रोहित शर्मा के सारे सपने चकनाचूर हो गए, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को अभी उनकी जरूरत है और उन्हें कम से कम दो साल तक लंबे प्रारूप का कप्तान बनाए रखा जाना चाहिए।
राहुल द्रविड़ का कप्तानी कार्यकाल 2007 में जब समाप्त हुआ तो महेंद्र सिंह धोनी उनकी जगह लेने के लिए तैयार थे और जब धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो विराट कोहली को पहले से ही तैयार कर दिया गया था। इसी तरह से रोहित भी कोहली से जिम्मेदारी लेने को तैयार थे, लेकिन वर्तमान टीम में कोई भी युवा अभी कप्तानी की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं लगता और ऐसे में चयनकर्ताओं के पास रोहित को कप्तान बनाए रखने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की बातों से अंदाजा लग जाता है कि रोहित टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। रोहित ने पिछले छह सप्ताह में अपने कप्तानी कौशल और बेफिक्र बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया। रोहित अभी 36 साल के हैं और 2027 में दक्षिण अफ्रीका में जब अगला वनडे विश्व कप खेला जाएगा तो उनकी उम्र 40 साल से अधिक हो जाएगी।
भारतीय क्रिकेट प्रबंधन को हालांकि अभी उनकी जगह किसी अन्य को कप्तान बनाने की बजाय उन्हें कम से कम दो साल तक इस पद पर बनाए रखना चाहिए जो भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण होगा। वनडे में रोहित यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किस श्रृंखला में खेलना है और किसमें नहीं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कोविड-19 के बाद वह हर तरह की परिस्थितियों में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और टीम को अभी उनकी जरूरत है। रोहित की मौजूदगी में अगले कप्तान को तैयार किया जा सकता है, जिससे टीम बदलाव के दौर में अच्छी तरह से आगे बढ़ सकती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…