ट्रंप की धमकी के बावजूद भारत में जारी रहेगा Apple का विस्तार, कंपनी ने सरकार को दिया भरोसा
Updated on
27-08-2025 01:05 PM
नई दिल्ली: अमेरिका का दिग्गज टेक कंपनी ऐपल ने भारत सरकार को बताया है कि भारत में अपनी ग्रोथ को धीमा करने का उसका कोई इरादा नहीं है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आईफोन बनाने की अपनी कैपिसिटी को सालाना 40 मिलियन यूनिट से बढ़ाकर करीब 60 मिलियन यूनिट करने के लिए लगभग 2.5 बिलियन डॉलर खर्च कर रही है। इस अतिरिक्त प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा एक्सपोर्ट खासकर अमेरिका के लिए है।Apple ने भारत में जल्द लॉन्च होने वाले iPhone 17 को असेंबल करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने सरकार को साफ तौर पर भरोसा दिलाया है कि वह देश में अपनी एक्सपेंशन प्लान्स और इन्वेस्टमेंट्स को धीमा करने का इरादा नहीं रखती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत से आईफोन एक्सपोर्ट्स के विरोध के बावजूद ये एक्सपेंशन जारी है। फिलहाल, स्मार्टफोन और कंप्यूटर नए यूएस टैरिफ से अफेक्टेड नहीं हैं। लेकिन ट्रंप ने अपना विरोध साफ कर दिया था।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…