Turkey में विनाशकारी भूकंप आने वाला है, देखिए इन्हें पहले से पता चल गया था
Updated on
07-02-2023 05:43 PM
नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 2000 से ज्यादा इमारतें धराशायी हो चुकी हैं। तुर्की की मदद के लिए भारत से भी NDRF की टीमें रवाना हो चुकी हैं। ऐसे समय में भूकंप से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है। जी हां, तुर्की में आए जलजले से ठीक पहले पक्षी आसमान में बेचैन दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर ध्यान दीजिए तो उनकी चहचहाट साफ सुनाई देती है। दरअसल पक्षियों-कुत्तों, सापों जैसे बेजुबानों को भूकंप जैसी आपदा की आहट पहले ही मिल जाती है। अफसोस कि उस समय सभी लोग सो रहे थे, कोई कुछ समझ पाता तब तक अनहोनी घट चुकी थी। कुछ साल पहले सांप और अजगरों पर की गई स्टडी के दौरान पता चला था कि वे भूकंप से पहले ही वो इलाका छोड़ चुके थे।
'जंगल न्यूज' में आप पहले ही पढ़ चुके हैं कि कैसे पिछले दिनों नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भूकंप से पहले कुत्ते भौंकने लगे थे। ठीक उसी तरह तुर्की का यह वीडियो बहुत कुछ बताता है। 45 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने लिखा है कि यह प्रकृति का अर्ली वॉर्निंग सिस्टम है। हम इसका इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं।
वीडियो में पक्षी शोर मचाते हुए आसमान में व्याकुल दिखाई देते हैं। एक सीन में वे एक पेड़ पर झुंड में बैठे भी दिखते हैं। तड़के 4.17 बजे तुर्की में भूकंप आया, शायद उस समय किसी की नींद खुल गई थी और उसने पक्षियों के इस रवैये का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। भूकंप से पूरा तुर्की तबाह हो गया है। वहां 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।
भारत के उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी पक्षियों का यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'प्रकृति का अलार्म सिस्टम। हम इसे सुनने और समझने के लिए ठीक से प्रकृति से कनेक्ट नहीं हो पाए हैं।'
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…